फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून करीब, खतरा अजीब, जाने किधर से सांप नजर आ जाए

Wed, 29 Jun 2016 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मानसून आगमन से पहले सांपों का आना शुरू हो गया है। अब कोई पता नहीं, सांप किधर से नजर आ जाए। सांप पकड़ने वाले एक्सपर्ट और फारेस्ट डिपार्टमेंट के पास रोजाना दो से पांच कॉल आ रही हैं। हर दूसरे दिन किसी घर से सांप निकलने की सूचना आ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि चंडीगढ़ में जून से लेकर सितंबर तक सांपों का खतरा रहता है। पिछले एक हफ्ते के दौरान आधा दर्जन से ज्यादा सांप पकड़े जा चुके हैं। हालांकि अब तक सांप के काटने की सूचना नहीं है। इस समय चंडीगढ़ में उमस बढ़ गई है। रुक-रुक कर बारिश भी हो रही है। इससे बिलों से सांप निकलकर मैदानी इलाकों में आ रहे हैं।
विज्ञापन


इन इलाकों में निकल रहे हैं सांप
विशेषज्ञों ने बताया है कि सबसे ज्यादा सांप उन इलाकों से निकलते हैं, जिनके आसपास नाले, झील और जंगल हैं। इसमें मुख्य रूप से सेक्टर 23, 36, 39, रोजगार्डन, सेक्टर 2-7, धनास, किशनगढ़, खुड्डाअली शेर, सारंगपुर, जीरकपुर, ढकोली, घग्गरपार एरिया शामिल है। चंडीगढ़ में जहरीलों सांपों में कॉमन कैरेट, रसेल वाइपर, कोबरा की प्रजाति के अलावा रेड स्नैक भी शामिल हैं। सुखनालेक और घग्गर के आसपास अजगर ज्यादा संख्या में मिलते हैं। सुखना लेक के रेगुलेटरी एंड के पास से अजगर को पकड़ा भी जा चुका है।

सांप काटने पर क्या करें

ग्रहण में धोखा देने का फल
- घाव को पानी से अच्छी तरह धोएं
- जिसको सांप काटा है, उसे चलने-फिरने बिलकुल न दें
- जहां सांप काटा है, उस जगह को कपड़े से बांध दें
- कपड़े को हल्का ही बांधें, कसकर बांधने पर कई बार शरीर में गैंगरीन फैल जाता है
- तुरंत डाक्टर के पास ले जाएं
-झाड़ फूंक या देसी दवा के चक्कर में समय न गंवाएं

 
विज्ञापन

सांप निकलने पर क्या करें

चंडीगढ़ में घर में निकाल सांप - फोटो : अमर उजाला
यदि आपके घर से सांप निकलता है तो इस बारे में चंडीगढ़ के फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। डिपार्टमेंट की टीम के सदस्य घर आकर सांप को पकड़ लेंगे। इसके लिए लोगों को रेंज फारेस्ट आफिसर 7087041948, हॉटलाइन नंबर 4639999, फारेस्टर एंड वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर 9216428398, फारेस्ट गार्ड 09915127299, फारेस्टर 9780180238, आफिस लैंडलाइन नंबर (केवल आफिस टाइम) 0172-2700217, 0172-2700284 पर कॉल कर सकते हैं।

सलीम को भी फोन कर सकते हैं
सांपों को पकड़ने में माहिर सलीम चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में जाना-पहचाना चेहरा है। वे खतरनाक और जहरीले सांपों को बड़ी ही आसानी से पकड़ लेते हैं। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में एक सांप को पकड़ने के लिए वे 1200 रुपये लेते हैं, जबकि पंचकूला और मोहाली में 1500 रुपये। यदि सलीम के पहुंचने पर सांप नहीं मिलता है तो भी वे अपना पूरा मेहताना वसूलते हैं। साथ ही घर के मालिक को लिखित रूप में करार करते हैं कि पूरे सीजन यदि उनके घर में सांप निकलता है तो वे उसे मुफ्त में पकड़ेंगे। उन्होंने बताया कि यदि कोई गरीब उन्हें फोन कर बुलाता है तो वे उसमें रियायत भी करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें