फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में 3 घंटे तक रहा सांप का राज, पकड़ने में छूटे पसीने

Fri, 14 Oct 2016 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
मोहाली में एक घर में घुसा सांप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सांप घर के अंदर और घरवाले बाहर। करीब 3 घंटे तक परिवार वाले गलियों में घूमते रहे और सांप को पकड़ने में उनके पसीने छूट गए। घटना मोहाली की है। सेक्टर-66 स्थित एक घर में बुधवार रात सांप घुस गया। करीब तीन घंटे तक घरवाले परेशान रहे।
विज्ञापन


घरवालों ने मदद के लिए पुलिस को फोन किया तो उन्होंने सांप पकड़ने वाले का नंबर देकर अपनी ड्यूटी खत्म कर ली। इसके बाद जब सपेरे को फोन किया गया तो उसने कहा कि वह कहीं फंसा हुआ है।

ऐेसे में वह उनकी मदद नहीं कर पाएगा। इसके बाद आसपास के लोगों ने इकट्ठे होकर सांप को काबू किया। उसे बोरी में डालकर जंगली एरिया में छोड़ आए। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सांप पकड़ने वाले का नंबर देकर झाड़ा पल्ला

मोहाली में एक घर में घुसा सांप - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, यह घटना बुधवार रात सेक्टर-66 के मकान नंबर 2208 की है। घर की मालकिन प्रिया बाशरूम जाने लगीं तो उनकी निगाह सांप पर पड़ी। वह उलटे पांव वहां से लौट गईं। इसके बाद उन्होंने घर के अन्य मेंबरों को बताया, लेकिन सांप को काबू करना इतना आसान नहीं था।

फिर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस वालों ने चंडीगढ़ निवासी सांप पकड़ने वाले एक व्यक्ति का नंबर दे दिया। जब घरवालों ने उसे फोन किया तो उसने कहा कि पंचकूला में सांप निकला हुआ है। वह सांप को पकड़ने के लिए वहां जा रहा है। इस कारण वह उनके पास नहीं आ पाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें