फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर काउंसिल के उपप्रधान समेत चार खिलाफ केस दर्ज

Thu, 13 Oct 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
जीरकपुर पुलिस ने शिवा एनक्लेव के रहने वाले एक नौजवान को आत्महत्या के लिये मजबूर करने के आरोप में नगर काउंसिल के उपप्रधान नछत्तर सिंह और 2 महिलाओं समेत कुल चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मृतक नौजवान द्वारा सुसाइड नोट में आरोप लगाया है कि कालोनी के 3 लोग उसे एक झूठे मामले में फंसा रहे है, जबकि उपप्रधान नछतर सिंह पूरे मामले की जानकारी होने पर सुनवाई नहीं कर रहा है। इससे तंग आकर उसने वह यह कदम उठा रहा है। पुलिस ने मृतक मनीष बांसल (35) निवासी शिवा एनक्लेव, पभात (जीरकपुर) के ससुर रोशन लाल की शिकायत पर केस दर्ज करके आगामीं कार्रवाई आरंभ कर दी है।

जीरकपुर थाना प्रभारी तरलोचन सिंह ने बताया कि शिवा एनक्लेव में बीते दिनों से कुछ घरों में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अश्लील सामग्री फेंकी जा रही थी, जिससे सारी कालोनी के लोग परेशान चल रहे थे। बीते दिनों कालोनी की रहने वाली मंजू नामक एक महिला के घर अश्लील सामग्री गिराते हुये सीसीटीवी कैमरे में कालोनी के निवासी हेमंत ठाकुर की पहचान हो गई। पुलिस ने मंजू की शिकायत पर हेमंत ठाकुर खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी हेमंत ठाकुर ने कालोनी वासियों को बताया यह सब कुछ उसने कालोनी के रहने वाले मनीष बांसल के इशारे पर करता था। यह मामला कालोनी के पार्षद और उपप्रधान नछतर सिंह के पास पहुंच गया, जिन्होंने इस संबंधी कालोनी में पंचायत रखी हुई थी। जिससे पहले ही बुधवार की सुबह मनीष बांसल ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मनीष बांसल द्वारा अपने सुसाइड नोट में आरोप लगाया है कि उसका इस मामले से कोई लेना देना नहीं था। पर हेमंत ठाकुर, मंजू और मलकीत कौर उसे झूठे मामले में फंसा रहे हैं। उसने सुसाइड नोट में आरोप लगाया कि काउंसिल के उपप्रधान नछतर सिंह को सारी सच्चाई बताने के बावजूद उसने कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के ससुर की शिकायत पर किया केस दर्ज

गिरफ्तार - फोटो : file photo
पुलिस ने मृतक के ससुर रोशन लाल की शिकायत पर जिसमें उन्होंने उक्त तीनों लोगों समेत उपप्रधान नछतर सिंह पर उनके दामाद ने मरने से पहले बताया कि यदि वह माफी मांग लेता है तो वह आरोपी साबित हो जायेगा। इससे तंग आकर वह आत्महत्या कर रहा है। 

पुलिस ने रोशन लाल की शिकायत पर सुसाइड नोट में दर्ज चारों नाम उपप्रधान नछतर सिंह, हेमंत ठाकुर, दोनों महिलायें मंजू एवं मलकीत कौर के खिलाफ आत्महत्या के लिये मजबूर करने की धारा 306 के तहत केस दर्ज करके लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सेक्टर-32 सरकारी अस्पताल चंडीगढ़ की मोर्चरी में रखवाकर आगामीं कार्रवाई आरंभ कर दी है। मृतक का कल पोस्टमार्टम किया जायेगा। मृतक एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था और अपने पीछे पत्नी व 2 बच्चे छोड़ गया है।

मनीष तो उसका जानकार था, जो कुछ दिनों से उसके पास फैसला करवाने के लिये आ रहा था। धान की कटाई के चलते वह बिजली चल रहा था, जिस कारण मनीष को पूरा समय नहीं दे सका। उन्होंने कहा कि बुधवार को कालोनी की पंचायत बुलाकर मामला निपटाने के लिये समय रखा हुआ था पर इससे पहले ही उसने आत्महत्या कर ली। उन्होंने दावा किया है कि इस मामले उनका कोई लेना देना नहीं है, बल्कि वह खुद मामले को निपटारा करवाने के पक्ष में थे। -नछतर सिंह, उपप्रधान, जीरकपुर नगर काउंसिल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें