फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: दो भाइयों ने नशा छोड़ा... खरीदना भी बंद किया, तस्करों ने जबरदस्ती लगाया इंजेक्शन, एक की मौत

Mon, 20 Nov 2023 09:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

गुरचरण सिंह ने बताया कि उनके बेटे गंगा सिंह और गुरमेल सिंह नशा करते थे। कुछ दिन से दोनों नशा छोड़ने की कोशिश कर रहे थे। दोनों आरोपियों से नशा खरीद करते थे। आरोपी लगातार दबाव बना रहे थे कि वह नशा न छोड़ें और उनसे खरीदरते रहें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के लुधियाना जिले के कूमकलां के गांव श्रीभैणी साहिब इलाके में नशा तस्करों ने दो भाइयों को रोका और एक को जबरदस्ती नशे का टीका लगा दिया। घर जाकर युवक की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। मृतक की पहचान श्री भैणीसाहिब इलाके में रहने वाले गुरमेल सिंह के रूप में हुई है। दो सगे भाइयों को तस्करों ने बीच रास्ते में रोका और नशा न खरीदने का कारण पूछा। भाइयों ने नशा छोड़ने की बात की तो तस्करों ने टीका लगा दिया।

विज्ञापन


थाना कूमकलां पुलिस ने गुरमेल के पिता गुरचरण सिंह की शिकायत पर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, शीलू, जोगिंदर सिंह, कुलवंत सिंह, सुक्खा सिंह, बलविंदर कौर और पांच अज्ञात के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जोगिंदर सिंह और उसकी पत्नी बलविंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी अभी फरार है।

गुरचरण सिंह ने बताया कि उनके बेटे गंगा सिंह और गुरमेल सिंह नशा करते थे। कुछ दिन से दोनों नशा छोड़ने की कोशिश कर रहे थे। दोनों आरोपियों से नशा खरीद करते थे। आरोपी लगातार दबाव बना रहे थे कि वह नशा न छोड़ें और उनसे खरीदरते रहें। दोनों भाई बिना बताए घर से चले गए थे। पिता गुरचरण भी दोनों को ढूंढते गांव गाही भैणी इलाके की लिंक रोड पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें पकड़ रखा था। आरोपियों ने गुरमेल सिंह की बाजू पर सिरिंज घुसा दी और निकालने की बजाय लगी रहने थी।
विज्ञापन


जब गुरचरण ने शोर मचाया तो आरोपियों ने दोनों भाइयों को छोड़ा और फरार हो गए। गंगा सिंह ने पिता को सारी बात बताई। वह दोनों को घर ले आया। घर आने के कुछ देर बाद गुरमेल सिंह की तबीयत खराब हो गई तो उसे अस्पताल ले जाने लगे तो उसकी मौत हो गई। इसके बाद गुरचरण सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी मेजर सिंह का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी दंपती को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें