वर्ल्ड नो टोबैको डे के उपलक्ष्य में यूटी हेल्थ प्रशासन की ओर से टोबैको मॉनिटर के नाम से मोबाइल एप लांच किया गया। इस एप की मदद से कोई भी व्यक्ति पब्लिक प्लेस में स्मोकिंग की शिकायत दर्ज करा सकता है।
वहीं, एक वाट्सअप नंबर 7837318503 भी जारी किया गया है, जिस पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। यदि कोई व्यक्ति फोटो सहित शिकायत करता है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा पब्लिक प्लेस में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों की भी शिकायत दी जा सकती है। उधर, होम सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल ने अवेयरनेस वैन को हरी झंडी दिखाई। इस वैन से लोगों को जागरूक किया गया।