फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मॉग पर गरमाई सियासत, केजरीवाल और कैप्टन पर भड़के CM खट्टर

Tue, 14 Nov 2017 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Manohar Lal Khattar - फोटो : File Photo
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में खतरनाक स्तर पर पहुंच चुके वायु प्रदूषण, स्मॉग को लेकर सियासत इतनी गरमा गई है कि सीएम खट्टर, केजरीवाल और कैप्टन पर भड़क गए। वायु प्रदूषण के स्तर में हरियाणा को कमी लाने के लिए लिखे गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पत्र का जवाब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दे दिया है। मनोहर लाल ने वायु प्रदूषण के स्तर में कमी लाने के लिए न केवल अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है, बल्कि केजरीवाल और पंजाब सरकार को लपेटे में लिया है।
विज्ञापन


मनोहर का निशाना बिना नाम लिए पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी है। केजरीवाल को लिखे पत्र में मनोहर लाल ने कहा है कि कोई व्यक्ति, सरकार या संगठन वायु प्रदूषण का स्तर नहीं सुधार सकता। समस्या के समाधान के लिए सामूहिक प्रयत्न करते हुए हर किसी को अपनी भूमिका निभानी होगी। साथ ही कड़ी व्यवस्था बनाने केलिए कदम उठाने होंगे। मनोहर लाल अपने जवाब में यहीं नहीं रुके हैं, उन्होंने केजरीवाल को चुनावी हितों के लिए पंजाब व हरियाणा के किसानों की पराली की समस्या उठाने के लिए भी घेरा है।

मनोहर लाल ने लिखा है कि हरियाणा ने पराली जलाने से किसानों को रोकने के लिए पूरी ताकत झोंकी हुई है। नासा की सेटेलाइट इमेज से प्राप्त आंकड़े इसके गवाह है कि हरियाणा में 2014 के बाद से पराली जलाने के मामलों में कितनी कमी आई है। उन्होंने केजरीवाल से पूछा है कि उन्होंने दिल्ली में 40 हजार परिवारों के चालीस हजार हेक्टेयर में की जा रही धान की खेती से उत्पन्न होने वाली पराली को जलने से रोकने के लिए कौन से कदम उठाए हैं।
विज्ञापन


मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा ने पराली प्रबंधन के लिए केंद्र से मिले 45 करोड़ रुपये में से 39 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जबकि केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया है कि पंजाब ने 97.58 करोड़ रुपये में से एक रुपया भी पराली प्रबंधन पर खर्च नहीं किया। इससे खुद ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि पराली को जलाने से रोकने के लिए कौन कितना गंभीर है।
Trending Videos
विज्ञापन

किसी भी समय, कहीं भी बातचीत को तैयार : मनोहर

Haryana CM Manohar lal Khattar
सीएम मनोहर लाल ने कहा है कि वह अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली-एनसीआर में बेहद खराब हवा की समस्या के निदान के लिए किसी भी समय, कहीं भी बातचीत के लिए तैयार हैं। हरियाणा को केरोसिन फ्री व खुले में शौच मुक्त घोषित करने में हमारा अनुभव है, इसलिए वायु प्रदूषण की समस्या ऐसी नहीं है, जिसका समाधान न निकाला जा सके। वह 13 नवंबर दोपहर बाद से 14 नवंबर तक दिल्ली में हैं। इसके बाद चंडीगढ़ में उपलब्ध रहेंगे। इसलिए केजरीवाल अपनी सुविधा अनुसार किसी भी समय फोन कर बातचीत के लिए आ सकते हैं।

बुधवार को चंडीगढ़ में करूंगा मीटिंग : केजरीवाल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया है कि मनोहर लाल ने उन्हें वार्ता का न्योता दिया है। वह मंगलवार तक दिल्ली में हैं, लेकिन बैठकों में व्यस्त होने के कारण यहां मुलाकात नहीं हो पाएगी। उन्होंने मुझे बुधवार को चंडीगढ़ में बातचीत के लिए आने को कहा है। मैं बुधवार को चंडीगढ़ जाकर उनके साथ बैठक करूंगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें