फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: नहीं थमा स्मॉग तो हालात हेल्थ इमरजेंसी जैसे, स्कूल बंद करने की सिफारिश

Fri, 10 Nov 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
दिन-ब-दिन बढ़ते स्मॉग के प्रकोप की वजह से हालात खराब होते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदूषण का स्तर बढ़कर 650 पीएम 2.5 तक पहुंच गया है। चरखी दादरी में तो हालात और ज्यादा खराब हैं। यहां प्रदूषण का स्तर 900 से अधिक जा पहुंचा है। प्रदूषण बोर्ड ने भी दोनों जिलों के हालात को चिंताजनक बताते हुए प्राइमरी तक स्कूल बंद करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन


बीते 24 घंटे में जिले की आबोहवा और खराब हुई है। भौर होने से लेकर 11 बजे तक आसमान में स्मॉग की चादर छायी रही। धूप बढ़ने से स्मॉग हलका जरूर हुआ, लेकिन पूरी तरह से गया नहीं। बुधवार को प्रदूषण का स्तर 650 पीएम (पार्टिकल मैटर) पर जा पहुंचा। राज्य प्रदूषण बोर्ड ने कल प्रदूषण का स्तर अनुमानित 600 बताया था। बोर्ड के एसडीओ विनय गिल ने बताया कि चरखी दादरी की वायु में प्रदूषण का स्तर 900 पीएम 2.5 से अधिक पहुंच गया है। यह स्तर बहुत अधिक है। आने वाले दिनों में स्मॉग नहीं घटा तो लोगों को परेशानी और बढ़ सकती है।

उधर, अस्पतालों में मरीजों की तादाद भी बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में शिशु रोग और नेत्र रोग विभाग में पहले से अधिक मरीज पहुंचे। किशन जालान नेत्र अस्पताल के चिकित्सक डा. हरजीत सिंह ने बताया कि हर रोज 250-300 मरीज आते हैं, दो दिन से इस संख्या में 40-50 इजाफा हुआ है। आंखों में जलन, पानी आना और लालिमा के पेशेंट ज्यादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालात बिगड़े तो बंद हो सकता है खनन

parali
प्रदूषण बोर्ड ने प्राथमिक स्कूल बंद करने की सिफारिश की
वायु प्रदूषण के मद्देनजर राज्य प्रदूषण बोर्ड ने दो दिन पहले पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा तक स्कूल बंद करने की अपनी सिफारिश राज्य सरकार को भेजी है। बोर्ड के एसडीओ ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

हालात बिगड़े तो बंद हो सकता है खनन
प्रदूषण बोर्ड का मानना है कि भिवानी और चरखी दादरी में वायु प्रदूषण के दूसरे कारणों के साथ-साथ एक बड़ा कारण खनन है। चूंकि, दादरी में खनन ज्यादा है, इसलिए वहां वायु प्रदूषण कहीं ज्यादा है। एसडीओ विनय गिल ने बताया कि यदि आने वाले दिनों में स्मॉग कम नहीं हुआ तो खनन कार्य कुछ दिन के लिए बंद करने का भी फैसला लेना पड़ सकता है। तोशाम के खानक और चरखी दादरी के कलियाणा, खेड़ी बत्तर आदि में खनन हो रहा है।

पराली जलाई तो लगेगी जुर्माना की चपत
- एक से दो एकड़ पर जुर्माना राशि 2500 रुपये
- दो से पांच एकड़ पर जुर्माना राशि 5000 रुपये
- पांच या इससे ज्यादा पर जुर्माना राशि 15000 रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें