फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता की छांव ने ‘26’ की लौटाई मुस्कान

Thu, 06 Feb 2014 09:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
कालका रेलवे ट्रैक पर 26 जनवरी को मिली नवजात बच्ची की जनरल अस्पताल के निकू वार्ड में इस तरह देखरेख हुई कि उसके चेहरे पर खोयी हुई मुस्कान लौट आई।
विज्ञापन


यह संभव हुआ है डाक्टरों द्वारा दिए गए सही उपचार और नर्सों की मिली ममता की छांव से। उसकी हालत में अब बेहतर सुधार है। बुधवार को पैरोट कलर के स्वेटर के बीच उसका खिलखिलाता चेहरा सभी के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रहा था।

नर्सों के अनुसार, ग्यारह दिनों में बच्ची की तबीयत में इतने उतार-चढ़ाव आए कि सभी चिंतित हो गए थे। वह चाहे डाक्टर हों या नर्स, लेकिन अब जब बच्ची साधारण तरीके से दूध पी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस ले रही है, खिलखिला रही है। यह सब देखकर सभी को सुकून मिल रहा है।

अभी ऐसी है सेहत
बाल रोग विशेषज्ञ डा. राजकुमार ने बताया कि अब बच्ची का प्लेटलेट्स 1.8 लाख तक पहुंच गया है, जबकि शुगर लेवल 96 है। बच्ची अब नार्मल बच्चों की तरह है।

पहले से ज्याद फीड ले रही है। अच्छे तरीके से दूध पी रही है। नार्मल बच्चों का प्लेटलेट्स 1.5-3.5 लाख के बीच और शूगर लेवल 45 से ऊपर होना चाहिए। बुधवार को सभी टेस्ट रिपोर्ट नार्मल आई।

प्रशासनिक नुमाइंदे ने जाना हाल
दोपहर करीब 12 बजे प्रशासन की तरफ से सेक्टर-15 स्थित शिशु गृह की नर्स कुलदीप कौर बच्ची का हाल जानने अस्पताल पहुंचीं।

कुलदीप ने बताया कि जैसे ही कालका पुलिस और अस्पताल की तरफ से बच्ची की तबीयत पूरी तरह ठीक होने की सूचना मिलेगी, बच्ची को शिशु गृह ले जाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें