फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में घरों में लगने लगे स्मार्ट मीटर, पर एक चेतावनी है, जानिए इसकी खासियतें और फायदे

Sat, 04 Jan 2020 11:33 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
चंडीगढ़ बिजली विभाग ने स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया है। पहले फेज में सेक्टर-47 में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। बिजली विभाग के अनुसार जून 2020 तक 25 हजार मीटर इंडस्ट्रियल एरिया में लगाए जाएंगे। इसके बाद शहर के अन्य हिस्सों में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


शहर की बिजली व्यवस्था को सरल और बेहतर बनाने के लिए घरों में बिजली के स्मार्ट मीटर लगवाने का पायलट प्रोजेक्ट तैयार किया है। इसमें करीब 260 करोड़ का खर्च आ रहा है। स्मार्ट मीटर के लगने के बाद बिजली चोरी, रीडिंग लेना, मीटर से छेड़छाड़ जैसी शिकायतें दूर हो जाएंगी।

बिजली विभाग के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर सीडी सांगवान के अनुसार पहले चरण में शहर के इंडस्ट्रियल एरिया के 25 हजार उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने की कार्य योजना तैयार की गई है, जिस पर काम भी शुरू किया जा चुका है। शहर भर में मीटर लगाने के लिए सेक्टर-18 में ऑफिस तैयार किया गया है।
विज्ञापन

मीटर से की छेड़छाड़ तो विभाग को जाएगा अलर्ट

स्मार्ट मीटर की खासियत यह है कि इसे छेड़ना उपभोक्ता को महंगा पड़ेगा। किसी ने इनमें गड़बड़ करने की कोशिश की तो कंपनी के कंट्रोल रूम में पता चल जाएगा। सर्विस क्रमांक, उपभोक्ता के नाम सहित जानकारी सेंट्रल सर्वर तक पहुंच जाएगी। सर्वर के माध्यम से विभागीय अधिकारी के मोबाइल पर भी अलर्ट पहुंचेगा।

इसके बाद तत्काल मोबाइल से ही उक्त कनेक्शन काटा जा सकेगा। शहर के करीब 2.20 लाख उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का प्लान है। शुरुआती दौर में अधिकतम लाइन लॉस वाले एरिया में 25 हजार मीटर लगाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार इंडस्ट्रियल एरिया इलाके में अधिक लॉस हो रहा है। यहां पर रीडिंग, बिलिंग और वसूली में ज्यादा समस्या हो रही है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को मिलेंगी ये सुविधाएं

- मीटर में लगे रिमोट डिस्कनेक्शन यूनिट से कंट्रोल रूम या मोबाइल से कनेक्शन काटा जा सकेगा।
- उपभोक्ता की ओर से उपयोग बिजली का अपडेट हर घंटे कंट्रोल रूम के पास मौजूद रहेगा।
- यदि बिजली बंद हुई तो मोबाइल पर उपभोक्ता को पता चल जाएगा।
- मोबाइल के जरिए घर बैठे शिकायतों का समाधान हो जाएगा।
- हर मीटर पर प्रीपेड सुविधा भी होगी। रिचार्ज कराइए और पॉवर लीजिए।
- मीटर की क्षमता से अधिक लोड होने पर सीधे कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी मिलेगी।

शहर में स्मार्ट बिजली मीटर लगने का काम शुरू हो चुका है। सेक्टर-47 में मीटर लगाए जा रहे हैं। विभाग का प्रयास है कि जून 2020 तक मीटर लगाने के पहले फेज का काम पूरा कर लिया जाए।
- सीडी सांगवान, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, बिजली विभाग चंडीगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें