स्मार्ट सिटी के साथ चंडीगढ़ के इंजीनियरिंग संस्थान के विद्यार्थियों को बेरोजगारी और बाहर जाकर नौकरी नहीं ढूंढनी पडे़गी। इसके लिए स्मार्ट सिटी की रिव्यू मीटिंग में यह प्लान तैयार किया गया है।
स्मार्ट सिटी केप्रपोजल में नॉलेज बेस्ड इंडस्ट्री को स्थापित करने की बात कही गई है, जिसके माध्यम से पेक, पंजाब यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग संस्थान के स्टूडेंट्स केलिए रोजगार का सेटअप तैयार किया जाएगा।
स्मार्ट सिटी के प्रपोजल पर रिव्यू मीटिंग में फ्रांस से आया डेलीगेशन शामिल हुआ। चंडीगढ़ के गृहसचिव अनुराग अग्रवाल ने बताया कि इस रिव्यू मीटिंग में इंफारमेशन टेकभनोलॉजी की कंपनियों में रोजगार बढ़ाने पर चर्चा की गई है। मीटिंग में सलाहकार परिमल राय और चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए।
गृह सचिव ने बताया कि स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट को लेकर रिव्यू मीटिंग इसलिए की गई है ताकि 15 अप्रैल से पहले स्मार्ट सिटी का प्लान मिनिस्ट्री ऑफ अर्बन डेवलपमेंट को भेजा जाएगा। स्मार्ट सिटी केपॉजिटिव और निगेटिव आस्पेक्ट्स पर भी चर्चा की गई।
फ्रांस की तर्ज पर विकसित होगा ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम
अनुराग अग्रवाल ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्लान में कमियां को दूर करने का प्रयास किया गया है। शहर के ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम को फ्रांस की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। फ्रांस से आए डेलीगेशन से इस बारे में जानकारी दी। स्मार्ट सिटी में ट्रांसपोर्टेशन बेहतरीन हो। इसके लिए फ्रांस की तर्ज पर मार्डन ट्र्रांसपोर्टेशन सिस्टम विकसित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों के सामने प्लान दिखाया।
शहरवासियों की सुविधाओं पर चर्चा
गृहसचिव अनुराग ने बताया कि चंडीगढ़ केलोगों को आने वाले समय में बेहतरीन सुविधाएं मिलें, इसको ध्यान में रखते हुए चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि शहर केलोगों की सहूलियत के हिसाब से स्मार्ट सिटी का प्लान तैयार किया जाएगा।
स्मार्ट सिटी के प्रपोजल की रिव्यू मीटिंग केदौरान वित्त सचिव सर्वजीत सिंह, पर्यटन निदेशक जितेंद्र यादव, एसएसपी ट्रैफिक मनीष चौधरी, एसएसपी सुखचैन सिंह गिल, स्मार्ट सिटी के नोडल ऑफिसर भूपेश चौधरी, चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद, चीफ आर्किटेक्ट कपिल सेतिया आदि अधिकारी उपस्थित रहे।