फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-26 में मंडीकी वापसी और स्थायी लाइसेंस के लिए सांसद से लगाई गुहार, स्माल वेजिटेबल वेलफेयर एसोसिएशन ने किरण खेर को सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्माल वेजिटेवल वेलफेयर एसोसिएशन ने सांसद किरण खेर से सेक्टर-26 में मंडी की वापसी और स्थायी लाइसेंस दिए जाने की गुहार लगाई है। सांसद आवास पर पहुंचे एसोसिएशन पदाधिकारियों ने मांग पत्र भी दिया।
विज्ञापन

इसमें कहा है कि सांसद महोदय हम मंडी के व्यापार की रीढ़ हैं। मार्केट कमेटी को हमारे द्वारा सात प्रतिशत फीस के तौर पर दिए जाते हैं। फिर भी हमें न्याय नहीं मिल रहा है। सेक्टर-26 मंडी में पिछले 40 सालों से जमीन पर पल्ली, बोरी बिछाकर सब्जियां बेच रहे हैं। शहर की लगभग दो लाख की आबादी को हमारे द्वारा ही सब्जी, फलों की आपूर्ति की जा रही है। इसी के सहारे ही हमारा परिवार पल रहे हैं।
संक्रमण के कारण मंडी शिफ्ट होने के बाद पिछले पांच महीने से सभी फुटकर सब्जी विक्रेता बेरोजगार बैठे हुए हैं। कई बार इस मामले में डीसी, मंडी प्रशासक और मार्केट कमेटी के अधिकारियों को सेक्टर-26 मंडी में सोशल डिस्टेसिंग के साथ बैठकर सब्जी बेचे जाने की मांग की, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। अब रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। जल्द से जल्द सेक्टर-26 में मंडी की वापसी के साथ ही सब्जी विक्रेताओं को स्थायी लाइसेंस निर्गत किए जाने चाहिए। मांग पत्र में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अशोक गुज्जर आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें