फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब में धूप से मामूली राहत, शीत लहर और घने कोहरे में होगी बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-तीन दिन तक बेहद घने कोहरे का अलर्ट, तापमान में और गिरावट के आसार
विज्ञापन

-बठिंडा-फरीदकोट सबसे ठंडे, न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री और लुढ़का

अमर उजाला ब्यूरो/संवाद पटियाला/अबोहर। पंजाब में सोमवार को खिली धूप ने दिन के समय ठंड से हल्की राहत जरूर दी, लेकिन शीत लहर का प्रकोप लगातार बना हुआ है। सुबह के समय प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में घना से बेहद घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए राज्य के कई इलाकों में बेहद घने कोहरे और शीत लहर का अलर्ट जारी किया है।
कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता काफी कम दर्ज की गई। लुधियाना में दृश्यता 500 मीटर, अमृतसर में 1200 मीटर और पटियाला में 1500 मीटर रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के न्यूनतम तापमान में औसतन 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। 4.5 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बठिंडा और फरीदकोट प्रदेश के सबसे ठंडे जिले रहे।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठिठुरन
मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है। हालांकि, आगामी छह दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में 3.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में यह अब भी सामान्य से नीचे बना हुआ है। सोमवार को अधिकतम तापमान रूपनगर में 20.7 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर में 14.6, लुधियाना 16.2, पटियाला 17.9, पठानकोट 17.2, बठिंडा 16.0, मानसा 18.0, होशियारपुर 16.8 और फाजिल्का में 14.0 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। न्यूनतम तापमान अमृतसर में 10.2, लुधियाना 8.0, पटियाला 7.0, एसबीएस नगर 5.1 और रूपनगर में 8.0 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड और कोहरे से राहत के आसार कम हैं।
विज्ञापन

धुंध से सड़क और रेल यातायात प्रभावित
अबोहर समेत कई इलाकों में घनी धुंध और कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह-शाम दृश्यता बेहद कम होने से सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है। हाईवे और प्रमुख सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। यातायात पुलिस ने चालकों से धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की अपील की है। घने कोहरे का असर रेल सेवाओं पर भी पड़ा है। अधिकांश यात्री ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें