फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अमृतसर सरपंच हत्याकांड में पुलिस के छापे, सीएम मान ने मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
-आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के दिए निर्देश, डीजीपी से की फोन पर बात
विज्ञापन

-
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अमृतसर में एक मैरिज पैलेस में सरपंच झरमल सिंह वल्टोहा की हत्या मामले में पुलिस ने सोमवार को कई जगह छापे मारे और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। वहीं, सीएम भगवंत मान ने डीजीपी से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। हथियारों से लैस दो युवकों ने शादी समारोह के दौरान सरपंच के सिर में गोली मार कर उनकी हत्या कर दी थी। सीएम मान ने सोमवार को मामले को लेकर डीजीपी गौरव यादव से फोन पर बात की और पूरा मामले का अपडेट लिया। साथ ही उन्होंने आरोपियों की जल्द पहचान और गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए हैं। सीएम मान ने कहा है कि आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि वारदात के समय सरपंच मेहमानों के साथ टेबल पर बैठकर खाना खा रहे थे। अचानक हुए इस हमले ने शादी में आए सभी बरातियों को दहशत में डाल दिया था। सरपंच वल्टोहा को पिछले कुछ समय से रंगदारी की धमकियां मिल रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें