फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में स्किल और हेल्थकेयर प्रोजेक्ट का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदकोट। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज़ में आज एक अहम कदम उठाते हुए स्वास्थ्य शिक्षा, स्किल विकास और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए चार महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ किया गया। इन पहलों का उद्घाटन पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा द्वारा किया गया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर, पंजाब डेवलपमेंट कमीशन के सदस्य अनुराग कुंडू, उप कुलपति प्रो. (डॉ.) राजीव सूद और विधायक गुरदित्त सिंह सेखों भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि हेल्थकेयर स्किल एक्सीलेंस प्रोग्राम स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और दक्षता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मील का पत्थर साबित होगा। इस कार्यक्रम के तहत पंजाब स्किल डेवलपमेंट मिशन के साथ एक एमओयू साइन किया गया, जिसके तहत हेल्थ स्किल डेवलपमेंट सेंटर, हाई फिडेलिटी सिमुलेशन लैब, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 और प्रधानमंत्री विकास योजना के तहत विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में नर्सिंग, पैरामेडिकल, लैब टेक्नोलॉजी और इमरजेंसी केयर से जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों को आधुनिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं मिल सकें।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि यह पहल युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसरों का सृजन करेगी। वहीं, उप कुलपति प्रो. (डॉ.) राजीव सूद ने कहा कि यह कदम विश्वविद्यालय को हेल्थकेयर और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें