फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौंसठ प्रत्याशी जीत के लिए लगाएंगे जोर

Fri, 03 Oct 2014 12:41 AM IST
ब्यूरा/अमर उजाला/ कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों और निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनावचिह्न आवंटित कर दिए हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों में किसी को बाल्टी तो किसी को फलों से भरी टोकरी का चिह्न दिया गया है। राष्ट्रीय और राज्य दलों के उम्मीदवारों को पार्टी का ही चुनावचिह्न दिया गया है। इस समय मैदान में कुल 64 प्रत्याशी हैं जिसमें कैथल विधानसभा क्षेत्र में 13, गुहला विधानसभा क्षेत्र में 12,  पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में 20 और कलायत विधानसभा क्षेत्र में 19 प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन


कैथल हलका
इनेलो प्रत्याशी कैलाश भगत को चश्मा, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह को कमल, कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला को हाथ, हजकां प्रत्याशी जगन सिंह को ट्रैक्टर, बसपा प्रत्याशी निर्मला जांगड़ा को हाथी, सीपीआईएम के प्रत्याशी कामरेड प्रेमचंद को हथौड़ा, हंसिया और सितारा, सपा के प्रत्याशी बली चौहान को साइकिल, हलोपा के प्रत्याशी योगेश कालड़ा को पतंग, निर्दलीय उम्मीदवारों में डा. अश्वनी शर्मा हृतवाल को बैटरी टार्च, ईश्वर सिंह को टॉप, चंद्रभान को प्रेस, जरनैल सिंह को अलमारी, नरेश कुमार को टेलीविजन का चुनावचिह्न दिया गया है।

पूंडरी हलका
बसपा के प्रत्याशी कर्मवीर गुर्जर को हाथी, इनेलो के प्रत्याशी तेजवीर सिंह को चश्मा, हजकां के प्रत्याशी प्रदीप कलतगड़िया को ट्रैक्टर, भाजपा केे रणधीर सिंह गोलन को कमल, कांग्रेस के रवि मैहला को हाथ, हलोपा के प्रत्याशी अमित वालिया को पतंग, सभपा के प्रत्याशी नरेश कुमार को कैंची, एसयूसीआई के महावीर सिंह कौल को कांच का गिलास चिह्न दिया गया है। निर्दलीय उम्मीदवारों में अनिल को अलमारी, ईश्वर सिंह को मिक्सी, कुलदीप को गुब्बारा, जसमहिंदर सिंह पबनावा को एयर कंडीशनर, दिनेश कौशिक को केतली, धर्मवीर को फूलों से युक्त टोकरी, नरेंद्र शर्मा को बिजली का खंभा, नीरजा सिंह को कैमरा, बलकार सिंह को बल्ला, रामपाल को आइसक्रीम, सतबीर भाणा को हांडी, सुभाष चंद को कप और प्लेट का चिह्न दिया गया है।
विज्ञापन


कलायत हलका
बसपा के जोगी राम को हाथी, भाजपा के धर्मपाल को कमल, कांग्रेस के रनवीर सिंह मान को हाथ, इनेलो के रामपाल माजरा को चश्मा,
सभापा की कुलविंदर कौर को कैंची, हरियाणा जनचेतना पार्टी (वी) के भूपेंद्र सिंह को गैस सिलेंडर, सपा के महीपाल को साइकिल, हलोपा के सतपाल को पतंग का चुनाव चिह्न दिया गया है। निर्दलीय उम्मीदवारों में कर्मवीर को बिजली का खंभा, जयप्रकाश को कैमरा, भाई जयप्रकाश (जे.पी.) को कप और प्लेट, दिनेश कुमार को बल्ला, नरेश कुमार को प्रेस, बलजीत को टेलीफोन, बलवीर को हांडी, रणबीर सिंह को बैटरी टार्च, रनवीर को शटल, सतीश को हॉकी और बॉल और सुरेंद्र को बाल्टी चुनावचिह्न दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें