फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते समय दूसरी मंजिल से गिरा छह साल का बच्चा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा में घर की दूसरी मंजिल से गिरने से छह साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-32 के अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। मूल रूप से परिवार बिहार का रहने वाला है। समीर का एक ढाई साल का भाई है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे की है। जानकारी के अनुसार समीर का पिता औद्योगिक क्षेत्र फेज-दो में फैक्ट्री पर काम पर गया था। समीर की मां नहा रही थी। समीर अपने ढाई साल के भाई के साथ खेल रहा था। पुलिस के अनुसार समीर एक बोरा लेकर पोड़ियों से छत पर चढ़ रहा था। इस दौरान वह उसमें उलझ गया और दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे देख शोर मचाया और मां को जानकारी दी। इसके बाद मां बच्चे को ऑटो में लेकर सेक्टर-32 के अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इलाज के दौरान कुछ घंटे बाद समीर की मौत हो गई। बच्चे के नाक, मुंह और कान से खून निकल रहा था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। समीर के माता पिता हल्लोमाजरा में किराए के मकान में रहते हैं। बच्चे की मौत के बाद माता पिता को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें