फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बड़ी साजिश नाकाम: बब्बर खालसा के छह आतंकी हथियार संग काबू, पाकिस्तान में बैठे रिंदा के संपर्क में थे

Thu, 31 Aug 2023 08:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

पकड़े गए आतंकियों में से एक 23 अप्रैल को पटियाला में हुई हत्या में भी शामिल था। इनका लक्ष्य पंजाब में सनसनी फैलाने वाली बड़ी वारदात का अंजाम देने का था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने आईएसआई समर्थक बब्बर खालसा के छह आतंकी आरोपी काबू किए हैं। यह सभी पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरिंदर सिंह रिंदा के संपर्क में थे। पुलिस ने इनसे 20 कारतूस और पांच पिस्तौल बरामद की हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पकड़े गए आतंकियों में से एक 23 अप्रैल को पटियाला में हुई हत्या में भी शामिल था। इनका लक्ष्य पंजाब में सनसनी फैलाने वाली बड़ी वारदात का अंजाम देने का था। इसी के साथ ही पंजाब में अमन और कानून व्यवस्था को खराब करना चाहते थे। इस महीने में यह आईएसआई समर्थित तीसरा ग्रुप पकड़ा गया है। इससे पहले 15 अगस्त पर दो गिरोह पकड़े गए थे जो सीमा पार से नशा तस्करी और हथियारों में शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें