फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: छह लोगों पर दो भाइयों व पिता से मारपीट का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव मनौली में दो भाइयों और उनके पिता से छह लोगों ने मिलकर मारपीट की। आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह, दलबीर सिंह, हरप्रीत सिंह, कमलजीत सिंह, चरणजीत कौर और अमनदीप सिंह सभी वासी गांव मनौली के रूप में हुई है। सोहाना थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता वरिंदर सिंह वासी गांव मनौली ने पुलिस को बताया कि बीती 8 सितंबर को शाम 5:30 बजे वह, पिता अवतार सिंह और भाई जगजीत सिंह घर के बाहर खड़े थे। इस दौरान उक्त आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और बिना किसी बात के झगड़ा करने लगे। जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

बता दें कि आरोपियों के साथ अब तक राजीनामे की बात चलती रही लेकिन नहीं हुआ। इसके बाद अब उक्त आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें