प्रशासन शहर के इंस्पेक्टरों को प्रमोट करने के लिए तैयार है। इसी माह छह इंस्पेक्टरों को प्रमोट डीएसपी बनाया जा सकता है। वहीं सीनियोरिटी लिस्ट में 10 इंस्पेक्टरों का नाम शामिल है।
प्रशासक ने प्रमोशन के लिए डिपार्टमेंटल प्रमोशनल कमेटी (डीपीसी) का गठन कर दिया है। इसी सप्ताह डीपीसी की बैठक बुलाई जा रही है।
सीनियोरिटी की सूची में शामिल जिन इंस्पेक्टरों के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है, उन्हें प्रमोशन के लिए कुछ समय और इंतजार करना पड़ सकता है।
कैट और कोर्ट में दरवाजा खटखटाने पर मिली राहत:
पहले प्रशासन इन इंस्पेक्टरों को प्रमोट करने के लिए तैयार नहीं था। इस पर कुछ इंस्पेक्टरों ने कैट और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की। इसके बाद प्रशासन डीपीसी बनाने के लिए मजबूर हुआ। डेपुटेशन पर पाबंदी लगाकर इंस्पेक्टरों को प्रमोट करने का मुद्दा लोकसभा चुनाव में भी गर्माया था।
इसके बाद पिछले हफ्ते ही डीपीसी का गठन किया गया। इसमे यूपीएससी के सदस्य को चेयरमैन बनाया गया है। वहीं सलाहकार केके शर्मा, गृह सचिव अनिल कुमार और आईजी आरपी उपाध्याय को सदस्य बनाया गया है।
डेपुटेशन पर आए डीएसपी जाएंगे वापस:
अगर छह इंस्पेक्टरों को प्रमोशन मिल जाएगी तो डेपुटेशन पर पंजाब, हरियाणा से आए उन डीएसपी को वापस जाना होगा जिनका कार्यकाल पूरा हो गया है या होने वाला है। इसे डीएसपी में आशीष कपूर, अनिल जोशी, सुमन कुमार, दीपक सहारण, कमलदीप और राजेश कालिया का नाम शािमल है। हालांकि राजेश कालिया का तीन साल का कार्यालय अभी पूरा नहीं हुआ है।
इनका डीएसपी बनना माना जा रहा तय
- सेक्टर-34 थाना प्रभारी राजेश शुक्ला
- सेक्टर-36 थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह
- औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना प्रभारी यशपाल
ये इंस्पेक्टर हैं सीनियोरिटी लिस्ट में
. राम गोपाल
. राजेश शुक्ला
. दवेंद्र शर्मा
. भूपेंद्र शर्मा
. नित्यानंद
. यशपाल
. दीवान सिंह
. अनोख सिंह
. गीता देवी
. दिलीप रतन
छह सब इंस्पेक्टर होंगे प्रमोट
छह डीएसपी प्रमोट होने का असर नीचे की पोस्ट तक जाएगा। ऐसे में जो छह इंस्पेक्टरो के पद खाली होंगे, उसकी जगह पर सब इंस्पेक्टरों को प्रमोट किया जाएगा।
16 डीएसपी हैं डेपुटेशन पर
चंडीगढ़ पुलिस में इस समय कुल 21 डीएसपी हैं। इनमें 16 डीएसपी दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से डेपुटेशन पर आए हैं। पांच डीएसपी चंडीगढ़ से ही हैं। सबसे ज्यादा 10 डीएसपी दिल्ली से आए हैं।