फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रकों के बीच पिसी एंबुलेंस, 6 की मौत

Sat, 06 Sep 2014 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद पुराना बाईपास फ्लाईओवर पर एंबुलेंस द्वारा ट्रक को ओवरटेक करते समय हुए हादसे में एंबुलेंस में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


इनमें पांच लोग एक ही परिवार के हैं जबकि अन्य एक ड्राइवर है। हादसे में दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। राजपुरा निवासी हरीश कुमार को लंबे समय से लीवर संबंधी बीमारी से पीड़ित थे।

उन्हें इलाज के लिए राजिंदरा अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। इस पर उनकी पत्नी, बहन और उसके दो बेटे एंबुलेंस में उन्हें चंडीगढ़ ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए

जीटी रोड से चुंगी नंबर-4 की ओर आ रहे एक ट्रक को एंबुलेंस ने तेजी से ओवरटेक किया लेकिन सामने से आ रहे बजरी से भरे ट्रक से टकरा गई और दोनों ट्रकों के बीच बुरी तरह फंस गई।

हादसे में एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। वहीं दोनों ट्रकों के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक को राजिंदरा और एक को पीजीआई अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो क्रेनों की मदद से ट्रकों को पीछे तक एंबुलेंस से लाशों को बाहर निकाला।

एसडीएम पूजा सयाल ने बताया कि सड़क हादसे में मरने वाले 6 लोग राजपुरा निवासी हैं। जानकारी मिलते ही कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें