फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राइसिटी में 686 नए पॉजिटिव मिले, चंडीगढ़ में छह, मोहाली में दो और पंचकूला में पांच की मौत

Sat, 19 Sep 2020 10:33 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

ट्राइसिटी में शनिवार को जहां 13 और संक्रमित मरीजों की मौत की पुष्टि की गई। वहीं, 686 नए संक्रमित मिले। नए मरीजों में चंडीगढ़ के 290, पंचकूला के 157 और मोहाली के 239 संक्रमित शामिल हैं। वहीं, मृतकों में छह चंडीगढ़, पांच पंचकूला और दो मोहाली के रहने वाले थे। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ में शनिवार को जिन मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, उनमें से मौलीजागरां निवासी 58 वर्षीय पुरुष की मौत जीएमएसएच-16 में 18 सितंबर को हुई थी। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही डायबिटीज और हाइपरटेंशन से पीड़ित थे। वहीं, सेक्टर-26 निवासी 60 साल की वृद्धा की मौत शनिवार को पीजीआई में हुई। वह भी कोरोना के साथ शुगर की मरीज थीं। इनके अलावा मनीमाजरा निवासी 30 वर्षीय युवक की भी मौत शनिवार को जीएमसीएच-32 में हुई। 

युवक कोरोना के अलावा फेफड़े संबंधी बीमारी से ग्रस्त था। उधर, ड्डूमाजरा निवासी 47 वर्षीय पुरुष की मौत पीजीआई में शनिवार को हुई, वह भी कोरोना के साथ किडनी, शुगर व हाइपरटेंशन के मरीज थे जबकि सेक्टर-52 निवासी 40 साल के पुरुष ने जीएमएसएच-16 में दम तोड़ दिया। वह भी सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। इनके अलावा मौलीजागरां निवासी 54 साल के पुरुष की जीएमएसएच-16 में मौत हुई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही हार्ट संबंधी रोग से पीड़ित थे। 

विज्ञापन

शहर में शनिवार को मिले 290 पॉजिटिव नए मरीजों में पुरुषों की संख्या 180 जबकि महिलाओं की संख्या 110 रही। वहीं अभी 149 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। 290 मरीजों के मिलने के साथ ही शहर में पॉजिटिव केसों की संख्या 9766 पर पहुंच गई है। वहीं, अब तक 116 मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि इस बीच 351 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। 

उधर, मोहाली जिले में शनिवार को दो और लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही 239 लोग कोरोना संक्रमित मिले। कोरोना संक्रमितों की संख्या आठ हजार पार कर अब 8228 पहुंच गई है। जबकि 162 लोग स्वस्थ होकर घर पहुंचे। सिविल सर्जन मोहाली डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिन दो लोगों की मौत हुई है। उनमें दप्पर निवासी 53 वर्षीय महिला शुगर और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थी और ज्ञान सागर अस्पताल बनूड़ में उसका इलाज चल रहा था। 

वहीं, फेज-7 निवासी पुरुष की फोर्टिस अस्पताल में मौत हुई है। नए संक्रमितों में मोहाली में 84 केस, खरड़ में 29, ब्लॉक घडुआं में 44, ढकौली में 48, डेराबस्सी में 19, लालड़ू में 4, बूथगढ़ में 4, कुराली में 7 सामने आए हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8228 हो गई है। इनमें सक्रिय मरीज 2613 हैं और 5458 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं अब तक 157 की मौत हो चुकी है। उन्होंने लोगों से कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

पंचकूला में मिले 157 नए संक्रमित

कोरोना से जिले में शनिवार को पांच लोगों की मौत की पुष्टि की गई। साथ ही 157 नए संक्रमित मिले। मृतकों में एमडीसी पंचकूला सेक्टर-4 की एक 60 वर्षीय वृद्धा के अलावा मानकपुर निवासी 55 वर्षीय महिला, सेक्टर-9 की 64 वर्षीय वृद्धा, तिपरा निवासी 70 वर्षीय वृद्ध और सेक्टर-4 निवासी 56 वर्षीय महिला शामिल है।

डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि अभयपुर, भगवानपुर, भैंसा टिब्बा, चंडी मंदिर, बुढ़नपुर, देवी नगर, औद्योगिक क्षेत्र, खड़क मंगोली, खेड़ा, टिपरा, टागरा हाकिमपुर, शाहपुर, कुतबेवाला, खेड़ावाली, नाडा साहब, राजीव कॉलोनी, रतेवाली, रामगढ, सेक्टर-2, 17, 24, 27 में एक-एक मामला पॉजिटिव आया है। 

इसी प्रकार हरीपुर, पुलिस लाइन, पावर कॉलोनी, सेक्टर-16 व 18 में दो-दो, ढण्डारूडू, मोरनी, टोडा, सेक्टर-12ए और 25 में तीन-तीन, इंदिरा कॉलोनी, सेक्टर-4, 8, 10 व 21 में चार-चार, अमरावती एनक्लेव, गढीकोतहा, कालका, सेक्टर-7, 12, व 15 में पांच-पांच मामले पॉजिटिव आए हैं। उपायुक्त ने बताया कि सेक्टर-26 में 6, सेक्टर-9 में 7, सेक्टर-19 में 9, पिंजौर और सेक्टर-20 में 10-10, रायपुरानी में 11 और सेक्टर-11 में 12 मामले पॉजिटिव आए हैं। इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट किया जा रहा है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें