फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि : पौने छह घंटे में शिमला पहुंचे छह साइक्लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी के साइक्लिस्टों ने इस वर्ष अनोखे अंदाज में गणतंत्र दिवस मनाया। उन्होंने लगभग 90 किलोमीटर की माउंटेन बाइकिंग कर शिमला तक का सफर साइकिलों पर तय किया। सफर की मुख्य विशेषता यह रही कि सभी साइक्लिस्टों ने ब्रिटिश काल की विरासत कालका-शिमला रेलवे (केएसआर) को चुनौती देकर ट्रेन को पछाड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन

‘बीट दी ट्रेन’ चैलेंज में ट्राइसिटी के 12 साइक्लिस्टों ने भाग लिया। इसमें से छह साइक्लिस्टों ने पौने छह घंटे में यह सफर तय किया। इस जोश भरे साहसिक अभियान में 12 वर्षीय तन्मय रावत, लक्ष्य गेरा, अदित कालिया, अनंत, महकप्रीत, दीक्षांत जोहर, रवि शर्मा, एकता चौहान, विक्रांत शर्मा व अंकित तेवतिया तथा 59 वर्षीय नतिंदर ढिल्लों शामिल रहे। शिमला पहुंचने पर स्टेशन मास्टर प्रिंस सेठी ने चंडीगढ़ से पहुंचे साइक्लिस्टों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम के आयोजक साइकलवॉक्स स्पोर्ट्स क्लब के फाउंडर विक्रांत शर्मा ने बताया कि इस चैलेंज को आयोजित करने का उद्देश्य रास्तों में लोगों में देश समर्पण की भावना को जागृत करना रहा। इसके साथ ही युवाओं में साइकलिंग के प्रति जोश जगाना भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें