फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटको इम्प्लाइज कोआपरेटिव सोसाइटी ने चुनाव कराने से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। द सिटको इम्प्लाइज कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड ने चुनाव कराने में असमर्थता प्रकट की है। सोसाइटी पदाधिकारियों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के कारण वोटिंग नहीं करवाई जा सकती। अगर एडिशनल रजिस्ट्रार अपने रिस्क पर चाहें तो सोसाइटी के चुनाव करा सकते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोसाइटी की मौजूदा मैनेजिंग कमेटी की अवधि समाप्त हो गई है, इसलिए मैनेजिंग कमेटी को ज्यादा देर तक चलने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। इसके चलते ही यूटी के एडिशनल रजिस्ट्रार ने सोसाइटी को पत्र लिखकर चुनाव कार्यक्रम सबमिट करने के निर्देश दिए। इस पर सोसाइटी प्रधान प्रेमलाल ने बताया कि कोरोना के बढ़ते केसों के चलते चुनाव कराना संभव नहीं है इसलिए मौजूदा बॉडी को ही काम करने दिया जाए।
उन्होंने बताया कि मौजूदा परस्थितियों में सिर्फ 33 प्रतिशत स्टाफ ही ऑफिस आ रहा है। सिटको के प्रमुख होटल क्वारंटीन सेंटर के तौर पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा वोट के लिए इन कर्मचारियों का आना भी खतरनाक है।
विज्ञापन

550 कर्मचारियों को वोटिंग का अधिकार
सोसाइटी के चुनाव में 550 के लगभग पदाधिकारियों को वोट करने का अधिकार है। चुनाव में सभी की वोटिंग अनिवार्य है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों को एक साथ एकत्रित नहीं किया जा सकता। इससे सभी कर्मचारियों में संक्रमण फैलने की संभावना बन सकती है।
वोटिंग स्थल में पर्याप्त जगह नहीं
अभी तक चुनाव सिटको मुख्यालय के बेसमेंट में ही करवाए जाते रहे हैं, जो बहुत छोटी है, जहां पर सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो पाएगा। प्रेम लाल ने मांग है कि इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए चुनाव को स्थगित किया जाना चाहिए और वर्तमान सोसाइटी को ही बहाल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें