चंडीगढ़ के प्राचीन कला केंद्र में सितार वादन की शानदार प्रस्तुति
- फोटो : अमर उजाला
प्राचीन कला केंद्र की ओर से हुई मासिक बैठक में युवा एवं प्रतिभावान सितार वादक अजीम अहमद अलवी ने अपने मधुर सितार वादन से समां बांध दिया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचीन कला केंद्र के भास्कर राव ऑडिटोरियम में शनिवार को हुआ। अजीम अहमद अलवी ने कार्यक्रम का आरंभ राग रागेश्री से किया।
इसके बाद दरुत लय तीन ताल पर शानदार प्रस्तुति देकर हाल में बैठे दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन प्रस्तुतियों से अजीम ने रागों को अपने रंग से जमा दिया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए अजीम ने झाला पेश किया तथा इसका समापन राग पीलू की एक धुन से किया। इनके साथ तबले पर तबलावादक महमूद खां ने बखूबी साथ दिया।