फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: 2000 मीटर रेस में दिखा सीता का दम, 7.37.85 मिनट का समय निकालकर बनी विजेता

Sat, 02 Sep 2023 02:03 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

अंडर-20 आयु वर्ग में लड़कियों की 1500 मीटर दौड़ में प्रीति ने पहला, कशिश ने दूसरा और अमन ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट थ्रोअर परमजीत सिंह ने सीनियर कैटेगरी में खेलते हुए 18.90 मीटर थ्रो कर नया स्टेट रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन
रेस में दौड़ते धावक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-7 में शुक्रवार से चंडीगढ़ स्टेट चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। इसमें खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ भाग लिया। सुबह के समय 35 डिग्री तापमान की परवाह न करते हुए खिलाड़ी मैदान पर डटे रहे और पदक जीतने में कायमाब भी रहे। लड़कियों के अंडर-16 आयु वर्ग की 2000 मीटर दौड़ में सीता ने 7.37.85 मिनट का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया। अवंशिखा ने दूसरा और शिखा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 

विज्ञापन


लड़कियों की 100 मीटर हर्डल दौड़ में पुण्या हांडा ने पहला स्थान हासिल किया। चोटिल होने के बावजूद वह प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आई। अर्शप्रीत ने दूसरा और वंशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की अंडर-20 हर्डल दौड़ में तानिया ने पहला और तनु ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर -14 लड़कियों की शाॅटपुट प्रतियोगिता में गौतमी ने पहला, साक्षी ने दूसरा और अग्रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 लड़कियों की 600 मीटर दौड़ में हैरल सैनी ने पहला, शानिक कौर ने दूसरा और रमनदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ें:  Rohtak: एमडीयू की छात्रा शैली शरण उत्तर प्रदेश में बनीं जज, पाई 52वीं रैंक, पढ़िए सफलता की कहानी
विज्ञापन


शॉटपुट थ्रोअर परमजीत सिंह ने बनाया रिकॉर्ड
अंडर-20 आयु वर्ग में लड़कियों की 1500 मीटर दौड़ में प्रीति ने पहला, कशिश ने दूसरा और अमन ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट थ्रोअर परमजीत सिंह ने सीनियर कैटेगरी में खेलते हुए 18.90 मीटर थ्रो कर नया स्टेट रिकॉर्ड बनाया। वरिंदर सिंह ने 18.61 मीटर थ्रो कर प्रतियोगिता में दूसरा और अर्जुन ने 17.47 मीटर थ्रो कर तीसरा स्थान हासिल किया। 

अंडर-16 लड़कों की लांग जंप प्रतियोगिता में शिवेन 5.76 मीटर के साथ पहला, शिवम ने 5.67 मीटर के साथ दूसरा, अंश गुप्ता ने 5.50 मीटर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष कैटेगरी के लॉंग जंप में जगरूप (7.27 मीटर) ने पहला, रंजन सिंह ( 7.25 मीटर) ने दूसरा और लखबीर ने 7.12 मीटर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन


अंडर-20 लड़कों की 5000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मुकल कुमार ने 16.05.82 मिनट में पूरी कर पहला, हिमांशु ने 17.09.28 मिनट का समय लेकर दूसरा और सुरज ने 17.17.70 मिनट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की अंडर -18 आयुवर्ग की 3000 मीटर दौड़ में रवि यादव ने 9.00.82 मिनट में पहला, जसकरन सिंह ने 11.02.34 मिनट लेकर दूसरा और उत्तम सिंह ने 11.09.29 मिनट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें