पंजाब यूनिवर्सिटी में नामांकन के बाद शुक्रवार को छात्रसंघ चुनावों के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की गई। पीयू में विभिन्न पदों पर छात्र संगठनों की ओर से भरवाए गए बैकअप के उम्मीदवारों के नाम शुक्रवार सुबह वापस ले लिए गए। इसके बाद विभागों की ओर से रिवाइज्ड सूची डीएसडब्ल्यू दफ्तर भेजी गई।
पीयू में अध्यक्ष पद पर 9 उम्मीदवार, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए 4-4 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार चारों पदों पर उतरी लड़कियां लड़कों को टक्कर दे रही हैं। अध्यक्ष पद पर पीएसयू ललकार की मनिका, महासचिव के पद पर सोपू की मेघा नय्यर, उपाध्यक्ष के पद पर सथ की रनमीकजोत कौर और संयुक्त सचिव के पद पर एचपीएसयू की दिकित चुनावी मैदान में उतरी हैं।
यह भी पढ़ें: Chandigarh: 2000 मीटर रेस में दिखा सीता का दम, 7.37.85 मिनट का समय निकालकर बनी विजेता
58 विभागीय प्रतिनिधि निर्विरोध चुने
पीयू के 40 विभागों में 58 विभागीय प्रतिनिधि निर्विरोध रूप से नामांकन की अंतिम सूची आने के बाद चुने गए। अन्य 29 विभागों में 68 विभागीय प्रतिनिधियों के पदों पर चुनाव प्रक्रिया होगी। पीयू में 6 सितंबर को सुबह साढ़े 9 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। इस बार छात्र संघ चुनावों में पीयू में सेक्टर-14 और सेक्टर-25 परिसर के कुल 15 हजार 693 छात्र मतदान करेंगे। पीयू में विभिन्न विभागों में चुनाव के लिए कुल 179 बूथ बनाए गए हैं, जहां मतदान प्रक्रिया करवाई जाएगी।
पीयू में विभिन्न पदों पर उम्मीदवार
अध्यक्ष पद विभाग संगठन
दविंदर पाल सिंह फॉर्मेसी पुसू
कुलदीप सिंह पुलिस प्रशासन एचएसए
दिव्यांश ठाकुर एंथ्रोपोलॉजी सीवाईएसएस
जतिंदर सिंह यूआईसीईटी एनएसयूआई
मनिका छाबड़ा समाजशास्त्र पीएसयू ललकार
प्रतीक कुमार यूआईईटी एसएफएस
राकेश देशवाल यूआईएलएस एबीवीपी
सक्षम सिंह यूआईसीईटी आजाद
युवराज गर्ग यूआईएलएस सोई
उपाध्यक्ष पद
अनुराग वर्धन यूआईईटी आजाद
गौरव चौहान यूआईईटी आईएसए
गौरव काशिव यूआईईटी हिमसू
रनमीकजोत कौर डेंटल विभाग सथ
महासचिव पद
अविनाश यादव यूआईईटी एबीवीपी
दीपक गोयत यूआईएलएस इनसो
मेघा नय्यर वीमन स्टडीज सोपू
तरुण तोमर लॉ एचएसए
संयुक्त सचिव
धीरज गर्ग यूआईईटी पुसू
दिकित पाल्डोन यूआईईटी एचपीएसयू
गौरव चहल यूआईईटी पीयूएचएच
कुलविंदर सिंह (किंदी) यूआईएचटीएम यूएसओ