एसआईटी ने बहिबल, कोटकपूरा गोलीकांड की घटनाओं की जांच और जस्टिस रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम से पूछताछ करने की तैयारी कर ली है। डेरा प्रमुख इस समय रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। एसआईटी फरीदकोट अदालत से जल्द ही डेरा प्रमुख से पूछताछ करने की इजाजत मांगेगी।