गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू 2023 में 14 और 17 मार्च को प्रसारित हुआ था। हालांकि उस समय पंजाब पुलिस पर सवाल उठे थे। फिर डीजीपी गौरव यादव ने दावा किया था कि इंटरव्यू बठिंडा या पंजाब की किसी भी जेल से नहीं हुआ है। पुलिस ने आरोपी की दो तस्वीरें दिखाते हुए कहा था कि जब लॉरेंस को बठिंडा जेल लाया गया तो इसके बाल कटे थे और दाढ़ी-मूछ नहीं थी। हालांकि तब लॉरेंस ने भी पुलिस की थ्योरी को गलत ठहराने में कसर नहीं छोड़ी थी।
अभी गुजरात की जेल में है लॉरेंस
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई इस समय गुजरात की जेल में नशा तस्करी से जुड़े केस में बंद है। अब वह आने वाले कुछ समय में पंजाब समेत विभिन्न राज्यों में दर्ज केसों में फिजिकल रूप में पेश नहीं होगा। गुजरात की अहमदाबाद स्थित सेंट्रल जेल से ही उसकी ऑनलाइन या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी कराई जा रही है, क्योंकि केंद्र सरकार ने उसकी सुरक्षा को देखते हुए उस पर सीआरपीसी की धारा 268 लगा दी है।