फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotkapura Firing: 2502 पेज की तीसरी चार्जशीट दाखिल, निधन के बाद पूर्व सीएम बादल का नाम कॉलम 2 में दर्ज

Mon, 28 Aug 2023 03:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट

सार

एसआईटी में शामिल डीएसपी गुरदीप सिंह व इंस्पेक्टर इकबाल सिंह ने जेएमआईसी की अदालत में 56 पेज की चार्जशीट और सहायक दस्तावेज से जुड़े 2446 पेज दाखिल किए। एसआईटी द्वारा कोटकपूरा गोलीकांड से जुड़ी दोनों एफआईआर में ही यह अनुकूरक चालान दाखिल किया गया है। 
विज्ञापन
प्रकाश सिंह बादल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2015 के कोटकपूरा गोलीकांड केस में सोमवार को पंजाब पुलिस की एसआईटी ने फरीदकोट की अदालत में 2502 पेज का अनुपूरक चालान दाखिल किया है। 
विज्ञापन


इससे पहले एसआईटी द्वारा इसी साल 24 फरवरी को 7 हजार पेज की चार्जशीट दाखिल की गई थी जिसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, तत्कालीन डीजीपी सुमेध सिंह सैनी के अलावा निलंबित आईजी परमराज सिंह उमरानंगल, तत्कालीन डीआईजी फिरोजपुर अमर सिंह चाहल, तत्कालीन एसएसपी मोगा चरनजीत सिंह शर्मा, तत्कालीन एसएसपी फरीदकोट सुखमंदर सिंह मान व तत्कालीन एसएचओ सिटी कोटकपूरा गुरदीप सिंह को आरोपी बनाया गया था। 

इसके ठीक दो माह बाद 24 अप्रैल को एसआईटी ने 2400 पेज का अनुपूरक चालान पेश किया और सोमवार को 2502 पेज की तीसरी चार्जशीट दाखिल की गई। नामजद आरोपियों में शामिल तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन के चलते सोमवार को दाखिल चार्जशीट में उनका नाम आरोपियों के कॉलम नंबर 2 में दर्ज कर दिया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एसआईटी में शामिल डीएसपी गुरदीप सिंह व इंस्पेक्टर इकबाल सिंह ने जेएमआईसी की अदालत में 56 पेज की चार्जशीट और सहायक दस्तावेज से जुड़े 2446 पेज दाखिल किए। एसआईटी द्वारा कोटकपूरा गोलीकांड से जुड़ी दोनों एफआईआर में ही यह अनुकूरक चालान दाखिल किया गया है। 
विज्ञापन


कोटकपूरा गोलीकांड केस की जांच एडीजीपी एलके यादव की अध्यक्षता वाली एसआईटी द्वारा की जा रही है जिसमें आईजी राकेश अग्रवाल और एसएसपी बठिंडा गुलनीत सिंह खुराना भी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें