बरगाड़ी कांड में गठित एसआईटी द्वारा बादल पिता-पुत्र को पूछताछ के लिए समन जारी करने से फिलहाल सरकार को राहत मिलेगी। बरगाड़ी कांड में दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पंथक संगठन लंबे समय से बरगाड़ी में पक्का मोर्चा लगा कर बैठे हैं। उनका आरोप है कि इस मामले में तत्कालीन सीएम प्रकाश सिंह बादल, डिप्टी सीएम सुखबीर बादल और डीजीपी सुमेध सैनी सीधे तौर पर बेअदबी और पुलिस फायरिंग की घटनाओं के लिए जिम्मेदार हैं। इसलिए इन तीनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पंथक संगठन लंबे समय से सरकार पर इसे लेकर दबाव डाल रहे हैं। अब उनका दबाव कम होगा। पहली बार बादल पिता-पुत्र किसी जांच एजेंसी की पूछताछ में शामिल होंगे।