मोरनी गैंगरेप मामले में एसआईटी की ओर से जिला अदालत मे चार्जशीट फाइल कर दी गई है। इसमें पति समेत 12 लोगों को पुलिस ने आरोपी बनाया है। 450 पेज की फाइल की गई चार्जशीट में पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट, कॉल डिटेल सहित सभी के बयान दर्ज हैं। खास बात यह है कि पति के खिालाफ देह व्यापार करवाने के तहत केस चलेगा।
बाकी लोगों पर दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। डायरी, व्हाटसअप डिटेल से पीड़ित के पति, होटल संचालक, और टैक्सी ड्राइवर के कई बड़े खुलासे हुए हैं। इस केस में अभी तक 11वां आरोपी फरार है। पीड़िता ने 40 लोगों पर रेप का आरोप लगाया था। इसमें लड़कियों को बॉलीवुड एक्ट्रेस के नाम से जाना जाता था।
नौकरों के बयानों में यह भी दर्ज किया गया है कि युवतियों को नशे की गोली भी दी जाती थी। अब इस मामले में जल्द ही आरोप तय होंगे। इसमें टैक्सी ड्राइवर साहिब सिंह ने पीड़ित के साथ जबरन रेप किया। जबकि वह वापस घर जाने की जिद कर रही थी। मुख्य आरोपी सुनील कुमार ने उसके साथ मारपीट की और रेप किया।
इन दोनों से पहले होटल में नौकर अवतार ने रेप किया। उसने भी पीड़िता के साथ मारपीट की। इसके अलावा विकास, करण, धीरज, मंजीत, शादी राम, अजय कुमार, और फरार आरोपी के खिलाफ रेप के आरोपों के तहत चालान दिया गया है। महिला के पति के खिलाफ प्रॉस्टीट्यूशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।