फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने हनुमान जी को बांधी सवा सात फुट राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो श्री अजय वर्मा जी से प्राप्त करें
विज्ञापन

बहनों ने हनुमान जी को बांधी सवा सात फुट राखी
- सेक्टर 40 के श्री हनुमंत धाम में महिला सुंदर कांड सभा ने किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। रक्षाबंधन पर सेक्टर- 40 के श्री हनुमंत धाम स्थित पंचमुखी हनुमान जी को सवा सात फुट की राखी बांधी गई। यह राखी मंदिर को संचालित करने वाली संस्था महिला सुंदर कांड सभा की ओर से बनाई गई।
विज्ञापन

महिला सुंदरकांड सभा की प्रधान नीना तिवारी ने बताया कि रक्षाबंधन के पर्व पर सभी बहनों ने 32 फीट के हनुमानजी को सात फुट की पर्यावरण के अनुकूल राखी बांधी। इस मौके पर मंत्रों का उच्चारण भी किया गया। हनुमान जी से कोविड महामारी को समाप्त करने की प्रार्थना की गई। इस मौके पर भगवान की भव्य आरती की गई। नीना तिवारी ने बताया कि इस राखी को बनाने में 15 दिन लगे। पर्यावरण के अनुकूल राखी में रुद्राक्ष, गत्तर, कलर पेपर, गोटा, सितारे, फेविकॉल, रेशम के धागे, रोली, मौली, किनारी व आर्टिफिशियल फूलों का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान शहरवासियों की सुख समृद्धि और शांति की कामना की गई। साथ ही शहर को पॉलीथीनमुक्त बनाने के अपने प्रण को भी दोहराया गया। इस मौके पर रंजू ग्रोवर, प्रेम लता, पाल शर्मा, सुदर्शन शर्मा व ऊषा सिंगला भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें