सिरसा में डेरा सच्चा सौदा स्थित शाह सतनाम धाम में रविवार को रूहानी सत्संग का आयोजन हुआ। जिसमें देशभर के लाखों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने 8730 लोगों को गुरुमंत्र-नामशब्द प्रदान किया। सादगी पूर्ण ढंग से तीन शादियां हुई।
डेरा प्रमुख ने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के भलाई फंड में से चार जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता हेतु दो लाख 50 हजार रुपये के चेक दिए। डेरा की ‘आशियाना’ मुहिम के तहत बनाए गए पांच मकानों की चाबियां पात्र परिवारों को प्रदान की।
इस मौके पर डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने कहा कि आज का समय बड़ा ही भयानक, घोर कलयुग का समय है। जहां रिश्ते नाते मतलबी, गर्जी व दिखावे के हैं, पर ऐसा नहीं है कि असली रिश्ते खत्म हो गए, परंतु जिनकी तादाद ज्यादा है, उनका जिक्र ज्यादा होता है। गर्जी प्यार करने वाले ज्यादा हैं और आत्मीय प्यार करने वाले कम।
उन्होंने कहा कि वे सत्संगे करने इसीलिए आते हैं, ताकि लोगों का भला हो, वे बुरे कर्म छोड़ दें। इसलिए शाह मस्ताना जी ने सच्चा सौदा के रूप में सच का स्तंभ स्थापित किया। जिन्होंने इस कलयुग में सच्चा क्या है और रहेगा सबको बताया।
उन्होंने कहा कि जो रूहानियत के रास्ते पर चलने की प्रेरणा दें, साथ दे वो ही रिश्ते नाते असली होते हैं। उन्होंने बताया कि एमएसजी टू द मैसेंजर मूवी 500 करोड़ के क्लब शामिल हो चुकी है।