फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सर...दूसरे जिलों में तैनात एचएसपीसीबी कर्मियों ने किराये पर दे रखे हैं सरकारी आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
- एचएसपीसीबी के चेयरमैन की ईमेल पर आई अज्ञात कर्मचारी की शिकायत, गंभीर आरोप लगाया
विज्ञापन

चंडीगढ़। सर...प्रदेश के दूसरे जिलों में तैनात हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) के कर्मचारियों ने पंचकूला में अपने नाम पर अलॉट सरकारी फ्लैट्स किराये पर दे रखे हैं। ऐसे में पंचकूला में तैनात होने वाले नए कर्मियों को सरकारी फ्लैट्स नहीं मिल पा रहे हैं। यह शिकायत एक अज्ञात कर्मी की ओर से एचएसपीसीबी के चेयरमैन को ई-मेल पर भेजी गई है। हालांकि, इस तरह के आरोप को अधिकारी निराधार बता रहे हैं।

पंचकूला सेक्टर-23 स्थित ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी आफ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जीएच-5 में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 84 सरकारी फ्लैट्स उपलब्ध है। अज्ञात शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में लिखा कि कुछ कर्मचारी अपने आवंटित क्वार्टरों को अन्य व्यक्तियों को गलत तरीके से किराये पर दे रहे हैं। जबकि, इनमें कई लोग दूसरे जिलों में स्थानांतरित होने के बावजूद अपने क्वार्टरों को खाली नहीं कर रहे हैं। नतीजतन, वर्तमान में एचएसपीबीसी पंचकूला में काम करने वाले ऐसे कर्मचारी हैं, जिनके पास रहने के लिए सरकारी क्वार्टर उपलब्ध नहीं हैं। ऐसा ना सिर्फ कर्मियों के लिए असुविधाजनक है, बल्कि उनमें नाराजगी और हताशा भी पैदा कर रही है। लोग क्वार्टर आवंटन प्रणाली का दुरुपयोग कर रहे हैं, उन्हें वास्तविक जरूरतमंदों की तुलना में अनुचित रूप से वरीयता दी जा रही है। इस मामले की जांच का अनुरोध करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह के आरोप निराधार है, फिर भी इसकी एक बार जांच करवा लेते है। कुछ कर्मियों को पंचकूला में संबद्ध करने के कारण फ्लैट्स अलॉट है। अभी तक इस तरह की शिकायत लेकर सीधे तौर पर कोई कर्मी सामने नहीं आया है।

- प्रदीप कुमार, मेंबर सेक्रेटरी, एचएसपीबीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें