फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए, भारतीय मूल की इस अमेरिकी लेखिका से

Sat, 10 May 2014 02:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथ को सच्चाई मानकर चलती हूं और वो ही लिखती हूं। मेरा मानना है कि कोई भी मिथ ऐसे ही नहीं बना। उसके पीछे कोई ना कोई सच्ची कहानी जरूर छुपी होती है।
विज्ञापन


यह कहना है भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका कमला के कपूर का। वे शुक्रवार को चंडीगढ़ के यूटी गेस्ट हाउस पहुंचीं और इस दौरान उन्होंने साझा किए अपने लेखन से जुड़े अनुभव।

कमला ने कहा कि साइकोलॉजी उनका पसंदीदा विषय था। उन्हें हर बात गहराई से जानने की आदत है। इसी आदत के चलते मैं एक लेखिका बन गई।

गुरु नानक जी पर लिखी किताब:
कमला ने हाल ही में एक किताब भी प्रकाशित की जिसका नाम ‘सिंगिंग गुरु - लीजेंड्स ऑफ गुरु नानक’ है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक जी की जिंदगी के बारे में जो पढ़ा और सुना, उसी पर उनकी यह किताब आधारित है। साथ ही इसमें नानक जी की कुछ उदासियों को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन


उनकी इस किताब में मिथ के साथ ऐतिहासिक चीजों को भी दर्शाया गया है। कमला ने बताया कि उन्होंने इस किताब में गुरु नानक जी का शिष्य मरदाना की कहानियों को भी जगह दी है। वे इस किताब की 5-6 वॉल्यूम लिखेंगी।  
विज्ञापन


हिमाचल की वादियां पसंद:
चंडीगढ़ से पढ़ाई कर चुकीं कमला ने बताया कि उन्हें हिमाचल की वादियां बेहद पसंद हैं। आजकल वे दो किताबों पर काम कर रही हैं जिनमें से एक फैंटेसी पर आधारित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें