फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' का कुनबा बढ़ा, गायक सुखविंदर समेत कई दिग्गजों ने थामी झाड़ू

Sat, 13 Aug 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब के कई नेताओं ने थामा आप का दामन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी का कुनबा बढ़ गया है। गायक सुखविंदर और पूर्व मंत्री की बेटी समेत कई दिग्गजों ने झाड़ू थाम लिया। अकाली दल के मरहूम नेता और पूर्व मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह के परिवार ने शनिवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन कंवलजीत की पत्नी सरबजीत कौर और मनप्रीत कौर ने कहा कि जिस अकाली दल के लिए कैप्टन ने अपना जीवन निर्वाह किया, उसी पार्टी की अनदेखी के कारण उन्होंने आप में शामिल होने का फैसला किया।
विज्ञापन


इस मौके पर उनके अलावा सीनियर अकाली नेता और पूर्व मंत्री कैप्टन बलवीर सिंह बाठ, सेक्यूलर लोक राज पार्टी के प्रमुख हरचंद सिंह बरस्ट और पंजाबी लोक गायक सुखविंदर सुखी भी आप में शामिल हुए। पार्टी में शामिल हुए कैप्टन कंवलजीत के परिवार और अन्य नेताओं का स्वागत करते आप पंजाब के इंचार्ज संजय सिंह, पार्टी कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर, फरीदकोट से सांसद प्रो. साधु सिंह ने कहा कि समूह इंसाफ पसंद पंजाबियों को बादल सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए।

संजय सिंह ने कहा कि कैप्टन कंवलजीत सिंह, कैप्टन बलवीर बाठ, हरचंद सिंह बरस्ट और सुखविंदर सुखी ने अपने तरीके से समाज की भलाई के लिए कार्य किए हैं और उनके आप में शामिल होने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


उम्मीदवारों की सूची में फेरबदल से किया इंकार
संजय सिंह ने पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की पहली सूची में किसी तरह के फेरबदल से इंकार किया है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि नामों के परिवर्तन में न तो विचार किया जा रहा है और न ही उम्मीदवार बदले जाएंगे। इससे पहले पार्टी के पंजाब संयोजक छोटेपुर ने दो नामों पर आपत्ति जताई थी। साथ ही इस संबंध में पार्टी के मुख्य संयोजक अरविंद केजरीवाल के सामने मुद्दा उठाने की बात कही थी।

 
विज्ञापन

सुखबीर गृह मंत्री नहीं, कॉमेडी मंत्री : संजय सिंह

पंजाब के कई नेताओं ने थामा आप का दामन - फोटो : अमर उजाला
पिछले दिनों उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की ओर से आम आदमी पार्टी के खिलाफ की जा रही बयानबाजी पर पलटवार करते हुए संजय सिंह ने कहा कि सुखबीर राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री की अपेक्षा कॉमेडी मंत्री की तरह ज्यादा व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना किसी सबूत के आम आदमी पार्टी का नाम खालिस्तानियों, आईएसआईएस और आईएसआई जैसे ग्रुव से जोड़ना सुखबीर की बचकाना सोच दर्शाती है।

आईएसआई द्वारा पंजाब के नेताओं पर हमले के खतरे के संबंध में सुखबीर बादल के बयान पर उन्होंने कहा कि ऐसा कर वह आईएसआई की आड़ में विरोधियों खिलाफ कार्यवाही करने की भूमि तैयार कर रहे हैं। संजय सिंह ने कहा कि यदि आप नेता खालिस्तान समर्थकों से फंड ले रहे हैं तो उन्हें इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए। यदि इसमें आप नेता शामिल हैं तो उन्हें सलाखों के पीछे भेजना चाहिए।

अन्यथा सुखबीर को इस तरह के बयान से परहेज करना चाहिए। पंजाब के मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा रद्द किए जाने के फैसले का स्वागत करते संजय सिंह ने कहा कि बादल सरकार जनता की मेहनत के साथ कमाए धन को नाजायज ढंग के साथ लुटा रही थी। यह पैसा बादल की जेब से न जा कर पंजाब के खजाने से गया है, इसलिए संसदीय सचिवों द्वारा इस्तेमाल किए गए पैसों को उनसे वसूल कर खजाने में वापस जमा करवाया जाना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें