ऐतिहासिक शहर मनीमाजरा का युवक अब मोहित बब्बर का सिंगल ट्रैक एलबम जल्द ही लॉन्च होगा। इसमें पंजाबी गानों को मोहित ने अपनी आवाज दी है।
खास बात यह है मोहित मनीमाजरा के पहले गायक है, जिनका एलबम लॉन्च होगा। इस एलबम की शूटिंग सिटी ब्यूटीफुल की खूबसूरत लोकेशन में हुई है। इस माह ही सहेली टाइटल गीत पीटीसी पंजाबी, पीटीसी चकदे और जोश चैनल पर देखने को मिलेगा।
बता दें कि मोहित बब्बर का पूरा परिवार सोने का व्यापारी है। उनके चाचा गुरचरण काला नगर निगम के पूर्व मेयर एवं वर्तमान पार्षद हैं। मोहित के पिता इंद्रजीत की मेन बाजार में सोने की दुकान है। मोहित ने बताया कि उनकी यह एलबम सभी वर्ग के लोगों को बेहद पसंद आएगी।
मोहित ने बताया कि उन्होंने स्कूल टाइम आठवीं गायन शुरू कर दे दिया। उसके बाद फिर धीरे-धीरे गायन का शौक बढ़ और दोस्तों ने कई कार्यक्रम में गाने का मौका दिया। फिर हौसला बढ़ता गया और अब उनकी पहली एलबम लॉन्च होने जा रही है। जिसको लेकर वह खुद काफी उत्साहित है। एक दो दिन में उनकी एलबम का पोस्टर भी लॉन्च होगा।