पंजाब यूनिवर्सटी में आगाज कार्यक्रम की स्टार नाइट हुई। सिंगर मनकीरत औलख तय समय पर पहुंचे। लेकिन जादू नहीं चल सका। कारण मनकीरत औलख के अपने गीतों पर पहले ही आपत्ति लगा दी गई थी। ऐसे में एक दो गीत को छोड़कर उन्होंने ज्यादातर गीत दूसरे सिंगर्स के गाने गाए। एक दो गाना उन्होंने अपना गाने की कोशिश भी की तो पुलिस की मदद से फौरन बंद करा दिए गए। जाते-जाते मनकीरत बोल गए कि मेरे गानों पर तो पाबंदी लगा दी है, फिर क्या गाऊं। हालांकि राहत की बात यह रही कि कार्यक्रम में कोई हंगामा नहीं हुआ।