चंडीगढ़।पंजाबी गायक राजवीर जवंदा के निधन पर शोक की लहर है। बाइक हादसा में गंभीर रूप से घायल होने के बाद वे अस्पताल में भर्ती थे। उनका निधन हो गया। संगीत और फिल्म जगह के कलाकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
कभी विवाद में नहीं रहे
जवंदा छोटी उम्र से ही लोगों के दिलों पर राज किया। विवादों से वे हमेशा दूर रहे। फिल्म सूबेदार जोगिंदर सिंह में साथ काम किया। फिल्म के सेट पर हमेशा मिलते थे। वे सभी के मददगार थे। चेहरे पर हमेशा मुस्कान ही उनकी पहचान थी। मन में कभी अहंकार नहीं रखा। -बनिंदरजीत सिंह बन्नी, फिल्मी एक्टर।
उनके एलबम में पिता की भूमिका निभाई
उनका एक एलबम लोहड़ी नाम से बनी। इस एलबम में खुशी से भरपूर गाने हैं। उसमें उनके साथ काम किया। इसमें जवंदा के पिता की भूमिका निभाई। वे जिंदादिल इंसान थं। सेट पर आकर सभी से मिलते थे। सभी का पूरा ख्याल रखते थे। अपने से बड़ों का पूरा ख्याल रखते थे।-अमृतपाल सिंह, एक्टर
लोगों ने मिलने के लिए सुरक्षा की नहीं की परवाह
लोगों ने मिलने के लिए सुरक्षा की कभी परवाह नहीं की। उन्हें गाना पसंद आ गया तो रात में भी स्टूडियो आ जाते थे। नशे से हमेशा दूर रहते थे। डाउन टू अर्थ और मिलनसार इंसान थे। फोटो करानी हो तो लोगों के पास बैक स्टेज पर आ जाते। सभी का फोन वे स्वयं ही उठाते थे। -सौरभ शर्मा, संगीत निर्देशक
जालंधर में स्टेज शेयर किया था: दीप सूफी
बात 2022 की है। जालंधर में कार्यक्रम चल रहा था। वे स्टेज पर आ गए थे। खुशदिल और नेक इंसान थे। छोटी उम्र में दुनिया से चले जाना बहुत दुखदायी है। हमारे लिए बहुत ही दुख की बात है। पंजाबी लोकगीत के बेहतरीन कलाकार थे। -दीप सूफी, सूफी गायक और म्यूजिक कंपोजर