मनीमाजरा। द नेशनल एडी क्लब, मनीमाजरा ने चंडीगढ़ के सेक्टर 7 में आयोजित रामलीला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर गौरव हासिल किया। संयुक्त रामलीला महासंघ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 17 रामलीला क्लबों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का परिणाम 6 अक्टूबर सोमवार को घोषित किया गया। नेशनल एडी क्लब ने न केवल प्रथम पुरस्कार जीता, बल्कि पांच अन्य श्रेणियों- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ दृश्य, सर्वश्रेष्ठ संगीत, सर्वश्रेष्ठ मेकअप, और सर्वश्रेष्ठ अभिनय में भी सम्मान प्राप्त किया। क्लब के प्रधान रोहित शर्मा, महासचिव बलजिंदर सिंह, उप-प्रधान मोनू मेहरा, खजांची गुरपाल सोढ़ी, और पवन पुरी ने इस शानदार सफलता के लिए सभी सदस्यों को बधाई दी।