फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बब्बू मान और सिद्धू मूस्सेवाला के बाद अब गायिका अफसाना खान विवादों में, कारण बताओ नोटिस

Tue, 04 Feb 2020 11:35 AM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर(पंजाब)
विज्ञापन
अफसाना खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गायक बब्बू मान जहां बीते दिनों मीडिया पर भड़कने के बाद विवादों में आए। वहीं गायक सिद्धू मूस्सेवाला भी हाल ही में भड़काऊ गीत गाने को लेकर विवादों में हैं। अब इस फेहरिस्त में पंजाबी गायिका अफसाना खान का नाम भी जुड़ गया है। अफसाना खान का मुक्तसर के गांव बादल के सरकारी स्कूल में छात्र-छात्राओं के सामने लचर और भड़काऊ गीत गाते हुए वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


इस वीडियो को अफसाना खान ने खुद ही टिकटॉक पर वायरल किया था। बाद में ये सोशल मीडिया पर भी आ गया। वीडियो देखने के बाद चंडीगढ़ के सरकारी कॉलेज के एक प्रोफेसर ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदंर सिंह, शिक्षा विभाग के सचिव कृष्ण कुमार, डीजीपी पंजाब समेत एसएसपी मुक्तसर के दफ्तर शिकायत भेजकर अफसाना खान पर केस दर्ज करने की मांग की है।

शिक्षा विभाग के पास मामला पहुंचने पर स्कूल प्रिंसिपल को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। वहीं एसएसपी मुक्तसर ने डीएसपी की जांच के लिए ड्यूटी लगा दी है। चंडीगढ़ के सेक्टर-46 स्थित सरकारी कॉलेज के समाज शास्त्र विभाग के प्रो. पं. राव धरेनवर ने कहा कि स्कूल में विद्यार्थियों के सामने अभद्र शब्दावली के गीत गाना कहां तक जायज है। ऐसा करना शिक्षा के मंदिर का अपमान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी को पत्र भेजकर इस मामले में कार्रवाई की मांग

जिला शिक्षा अधिकारी मलकीत सिंह खोसा का कहना है कि उन्हें जब स्कूल में इस आयोजन के बारे में पता चला तो उन्होंने भी पत्र भेजकर एसएसपी को इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। शिक्षा विभाग चंडीगढ़ की ओर से स्कूल प्रिंसिपल करनपाल सिंह को कारण बताओ नोटिस पहुंच चुका है। उधर, एसएसपी राजबचन सिंह सिद्धू का कहना है कि उन्हें भी शिकायत मिली है। उन्होंने डीएसपी मलोट मनमोहन सिंह की मामले की जांच करने के लिए ड्यूटी लगा दी है।

स्कूल की छुट्टी के बाद रखा था कार्यक्रम: प्रिंसिपल करनपाल
स्कूल प्रिंसिपल करनपाल सिंह का कहना है कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद 3:10 मिनट पर ये कार्यक्रम रखा गया था। अफसाना खान इसी स्कूल से पढ़ी हैं। वो अचानक अपने पुराने स्कूल आ पहुंची तो बच्चों को उनसे मिलाते हुए उन्होंने अफसाना की तरह स्कूल का नाम रोशन करने को प्रेरित करने के उद्देश्य से ये एक्टिविटी करवाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें