फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिम्मी मरवाहा ट्रस्ट ने मनाया युवा पत्रकार सम्मान दिवस

विज्ञापन
सिम्मी मरवाहा क्लब की ओर से सेक्टर 27 प्रेस क्लब में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिम्मी मरवाहा ट्रस्ट की ओर से सेक्टर-27 स्थित चंडीगढ़ प्रेस क्लब में शनिवार को 18वें युवा पत्रकार सम्मान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रिंट, टीवी व वेब और पंजाब यूनिवर्सिटी के मास कम्युनिकेशन (कॉरेस्पोंडेंस) के टॉपर को पुरस्कृत किया गया। प्रिंट श्रेणी में अमर उजाला के पत्रकार रिशु राज सिंह को ‘लॉकडाउन: खाने का संकट’ अभियान के लिए यंग जर्नलिस्ट पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक व वेब मीडिया की श्रेणी में अंकुश महाजन, पंजाब यूनिवर्सिटी मास कम्युनिकेशन (कॉरस्पॉडेंस) के दो टॉपर असिस्टेंट प्रो. करन सिंह विनायक और गुरप्रीत कौर को भी पुरस्कृत किया गया। सिम्मी मरवाहा ट्रस्ट के सदस्य बलजीत मरवाहा ने बताया कि कहा कि हर साल तीन अप्रैल को सिम्मी मरवाहा के जन्मदिवस को युवा पत्रकार सम्मान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। सिम्मी मरवाहा एक पत्रकार थीं, जिनकी मृत्यु वर्ष 2003 में एक सड़क हादसे में हो गई थी। कार्यक्रम में सुखविंदर कौर ने किसान आंदोलन में अपनी जान गंवाने वाले किसानों की याद में एक गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर सिम्मी मरवाहा ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी राजिंदर रोजी, प्रेस क्लब के अध्यक्ष नलिन आचार्य, प्रेम विज, संतोष गुप्ता और खादी भवन के डॉक्टर केके शारदा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें