फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्चतम स्तर पर चांदी का रेट: तीन दिन में पांच हजार रुपये तक महंगी हुई चांदी, एक लाख 17 हजार पहुंचा भाव

Tue, 15 Jul 2025 02:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

एक जनवरी से अब तक चांदी के रेट में 27 हजार रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। आने वाले दिनों में निवेश के हिसाब से चांदी सबसे अच्छा माध्यम है।
विज्ञापन
सोना-चांदी के दाम - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सराफा बाजार में चांदी के दाम एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। पिछले तीन दिन में ही चांदी पांच हजार रुपये प्रति किलो तक महंगी हो गई है। सोमवार को चंडीगढ़ में चांदी के रेट करीब 1 लाख 17 हजार रुपये रहे। यह अब तक के इतिहास में चांदी का सबसे अधिकतम रेट है। 

विज्ञापन


इसी साल एक जनवरी से अब तक चांदी के रेट में 27 हजार रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं, सोने का रेट भी 1 लाख 700 रुपये प्रति तोला तक पहुंच गया है। इस साल सोना 22 हजार रुपये तोला तक महंगा हो चुका है। 

एक जनवरी को सोना करीब 78000 रुपये था, जो अब एक लाख रुपये के पार पहुंच गया है। सोना कारोबारी महेन्द्र खुराना का कहना है कि चांदी के भाव में पिछले कुछ दिनों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अभी रेट और बढ़ेगा।
विज्ञापन


ऑल बुलियन एसोसिएशन के सदस्य राहुल गुप्ता का कहना है कि आने वाले दिनों में चांदी अभी 1 लाख 40 हजार रुपये तक जा सकती थी। उन्होंने बताया कि अलग-अलग प्रोडक्ट को तैयार करने में चांदी की खपत काफी बढ़ गई है। इसके अलावा मांग और आपूर्ति का समीकरण गड़बड़ हो गया है। ऐसे में चांदी के रेट में बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले दिनों में निवेश के हिसाब से चांदी सबसे अच्छा माध्यम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें