फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिल्क की ड्रेसेज चाहिए तो 23 को आएं यहां

Sun, 19 Jan 2014 01:21 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिल्क मार्क आर्गनाइजेशन आफ इंडिया (केंद्रीय सिल्क बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा चंडीगढ़ में सिल्क एक्सपो का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय सिल्क बोर्ड के संस्थानों द्वारा विकसित उत्पादों की यह प्रदर्शनी एवं बिक्री किसान भवन में होगी। यह आयोजन 23-29 जनवरी 2014 तक सार्वजनिक तौर पर खुली होगी।

राष्ट्रस्तरीय प्रदर्शनी और बिक्री आयोजन के तहत सिल्क बोर्ड द्वारा प्रमोट की गई नई और आधुनिक विशाल सीरीज प्रदर्शनी होगी। इसमें देश के तरह-तरह के शुद्ध रेशमी उत्पाद एक छत के नीचे उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


‘सिल्क मार्क एक्सपो में भारत के सबसे फैशनेबल शहरों में एक चंडीगढ़ के लिए यह प्रदर्शनी सिल्क उत्पाद लेकर आएगी। सिल्क मार्क एक्सपो में चंडीगढ़ के लोग विविधतापूर्ण सिल्क प्रोडक्ट्स देखेंगे।

यह उपभोक्ताओं के साथ-साथ फैशन और वस्त्र व्यापार के पेशे में लगे लोगों के लिए भारतीय सिल्क की खासियत को देखने का सुनहरा अवसर होगा जिसके दम पर भारतीय सिल्क उत्पाद माने जाते हैं और पूरी दुनिया में इनकी इतनी मांग है!
विज्ञापन


भारत सरकार सिल्क उत्पादन के पारंपरिक केंद्रों से दूर रहे चंडीगढ़, दिल्ली, जैसे महानगरों में भी सिल्क उत्पादों और सिल्क उद्योग में लोगों की दिलचस्पी बढ़ाने का प्रयास कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें