फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख छात्र ने श्री साहिब पहनकर कैपिटल कॉम्प्लेक्स में किया योग

Wed, 22 Jun 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
स‌िख्‍ा छात्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डीसी व एसएसपी चंडीगढ़ के दखल के बाद सेक्टर-41 का सिख छात्र मंगलवार को श्री साहिब पहनकर कैपिटल कॉम्प्लेक्स में योगाभ्यास कर पाया। बेटे के योग शिविर में शामिल होने से परिवार वाले काफी खुश हैं। उनका कहना है कि शिविर में शामिल होने से उनके बेटे की मेहनत कामयाब हो गई।
विज्ञापन


छात्र जपजीत के पिता कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने सोमवार रात इस मामले को लेकर एससएपी व डीसी चंडीगढ़ से फोन पर बात कर उन्हें पूरी जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने कहा कि श्री साहिब को उतारकर आने की कोई बात नहीं है। वे अपने बच्चे को योग शिविर में श्री साहिब पहनाकर ही भेजें, उसे कोई नहीं रोकेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि अगर कोई दिक्कत आती है तो वह तुरंत उन्हें फोन कर सूचित करें।

कुलदीप सिंह ने बताया कि वह बच्चे को चार बजे स्कूल छोड़ आए थे। साथ ही उसकी टीचरों को एसएसपी व डीसी का मोबाइल नंबर भी दे दिए थे। उनके बेटे ने घर आकर बताया कि उन्हें वहां पर किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। एंट्री प्वाइंटों पर भी सिख पुलिस मुलाजिम ही तैनात किए गए थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुरक्षा एजेंसी ने छात्र को योग कार्यक्रम के दौरान श्री साहिब उतारकर आने को कहा था। इसके बाद छात्र के पिता ने विधायक और एसजीपीसी मेंबर से मुलाकात कर इसकी शिकायत दी थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें