फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद घेरेगी 'आप', नेतृत्व करेंगे केजरीवाल

Mon, 20 Apr 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की मार से जूझ रहे किसानों के लिए आम आदमी पार्टी 22 अप्रैल दिल्ली में संसद का घेराव करेगी। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे। यह घोषणा रविवार को हरियाणा आप के नेता और पार्टी की पीएसी केसदस्य नवीन जयहिंद ने की।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को जंतर-मंतर पर आप कार्यकर्ता और किसान भारी संख्या में पहुंचेंगे और वहां से संसद भवन घेरने के लिए मार्च किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संसद घेराव के उद्देश्य भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध और हरियाणा के किसानों को दिल्ली की तर्ज पर मुआवजा दिए जाने की मांग केंद्र सरकार के कानों तक पहुंचाना है।

नवीन ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार जिस 12000 हजार रुपये एकड़ मुआवजे का दावा कर रही है, उसमें प्रदेश सरकार की ओर से केवल 6600 रुपये ही दिए जा रहे हैं, बाकी केंद्र सरकार का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में ऐसा नहीं है और दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने किसानों को अपनी ओर से 20 हजार रुपये मुआवजा घोषित किया है।
विज्ञापन

 
आत्महत्या न करें किसान : जयहिंद
नवीन ने मुश्किल में फंसे सभी किसानों से आग्रह किया कि वे आत्महत्या जैसा कदम न उठाएं और पूरी ताकत के साथ हालात का मुकाबला करें। उन्होंने प्रदेश सरकार के मंत्रियों के इस संबंध में दिए जा रहे बयानों को शर्मनाक करार दिया। उन्होंने बताया कि आप ने किसानों केलिए एक हेल्पलाइन 9050906161 शुरू की है, जिस पर किसान अपनी समस्या बताकर मदद हासिल कर सकते हैं।

पटवारी नहीं पंचायतों से कराई जाए गिरदावरी: नवीन
आप नेता नवीन जयहिंद ने कहा है कि हरियाणा में विशेष गिरदावरी सही तरीके से नहीं हुई है। उन्होंने मांग की कि गिरदावरी का काम पटवारी-तहसीलदारों की बजाए संबंधित गांव की पंचायतों व अलंबरदारों को सौंपा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिससे सही जानकारी निकलकर सामने आए। उन्होंने कहा कि इससे भ्रष्टाचार भी नहीं होगा। बड़े किसान शर्म के मारे हेराफेरी नहीं कर सकेंगे और छोटे किसानों के नुकसान का सही आकलन होगा। नवीन ने कहा कि दिल्ली में इसी तर्ज पर गिरदावरी का काम कराया गया है।

कृषि मंत्री इस्तीफा देकर खोल लें मैरिज ब्यूरो: आप
हरियाणा आप केनेता नवीन जयहिंद ने प्रदेश केकृषि मंत्री ओपी धनखड़ द्वारा हाल ही दिए उस बयान की कड़ी निंदा की, जिसमें धनखड़ ने कहा था कि प्रदेश में चुनाव से पहले जब भाजपा का मेनिफेस्टो तैयार किया जा रहा था, तब वह मौजूद नहीं थे, इसलिए मेनिफेस्टो में क्या लिखा गया, उन्हें जानकारी नहीं है।

नवीन जयहिंद ने कहा कि कृषि मंत्री का यह बयान वादों से मुंह मोड़ने का संकेत है। नवीन जयहिंद ने कहा कि धनखड़ ने चुनाव से पहले जनता से खुद वादा किया था कि भाजपा सरकार बनते ही वे सभी कुंआरों की शादी करा देंगे। इसलिए कम से कम यह वादा पूरे करें और कृषि मंत्री का पद छोड़कर मैरिज ब्यूरो खोल लें।

आप नेता नवीन जयहिंद ने प्रदेश के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ के उस बयान की कड़ी निंदा की, जिसमें धनखड़ ने कहा था कि प्रदेश में चुनाव से पहले जब भाजपा का मेनिफेस्टो तैयार किया जा रहा था, तब वह मौजूद नहीं थे। इसलिए मेनिफेस्टो में क्या लिखा गया, उन्हें जानकारी नहीं है।

नवीन जयहिंद ने कहा कि कृषि मंत्री का यह बयान वादों से मुंह मोड़ने का संकेत है। नवीन जयहिंद ने कहा, ‘‘लेकिन धनखड़ ने चुनाव से पहले जनता से खुद वादा किया था कि भाजपा सरकार बनते ही वे सभी कुंआरों की शादी करा देंगे। इसलिए कम से कम यह वादा पूरे करें और कृषि मंत्री का पद छोड़कर मैरिज ब्यूरो खोल लें।’’
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें