फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू के लिए खड़ी हो सकती मुसीबत, SGPC प्रधान ने दी चेतावनी

Tue, 24 Jan 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धॣ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसजीपीसी प्रधान किरपाल सिंह बडूंगर ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले बयान के खिलाफ वह श्री अकाल तख्त साहिब जाएंगे।
विज्ञापन


एसजीपीसी प्रधान ने सिद्धू को इस तरह के बयान नहीं देने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इससे पहले राहुल गांधी का भी धर्म से जुड़ा बयान आया था, जिसका उन्होंने विरोध किया था।

बडूंगर ने कहा कि राहुल गांधी सिख धर्म से नहीं हैं, लेकिन सिद्धू तो खुद को सिख कहते हैं। उन्होंने सिख शब्दावली को तोड़-मरोड़कर बयान क्यों दिया। वह इस मामले को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष उठाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'सिख नहीं, मसखरा हैं सिद्धू'

नवजोत सिद्धू - फोटो : अमर उजाला
अमृतसर उपचुनाव के भाजपा-शिअद उम्मीदवार राजिंदर मोहन सिंह छीना का कहना है कि सिद्धू तो सिख है ही नहीं, वह मसखरा हैं। आम आदमी
पार्टी के भगवंत मान ने कहा, ‘सिद्धू जो मर्जी कहे लेकिन वह कॉमेडी शो बेहतर कर सकते हैं, राजनीति नहीं।

राजनीति जुमलों से नहीं होती। सिद्धू बार-बार कहते हैं कि नप्प दे किल्ली, सवेरे अमृतसर रात नूं दिल्ली लेकिन अब उनके दिल्ली और पंजाब दोनों दूर
हैं।’

यह एक साजिश है। मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। -नवजोत सिंह सिद्धू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें