फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद और हिंसा का बड़ा साइड इफेक्ट, सदा-ए-सरहद को 5 घंटे रोका गया

Tue, 03 Apr 2018 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
विज्ञापन
सदा-ए-सरहद
विज्ञापन
भारत बंद के तहत दलितों के विरोध प्रदर्शन और हिंसा का साइड इफेक्ट पंजाब में देखने को मिला। सदा-ए-सरहद को रोककर रखा गया। सुप्रीम कोर्ट की ओर से एससी/एसटी कानून में बदलाव के बाद भारत बंद के दौरान दलित समाज में पैदा हुई आक्रोष की आग से निपटने के लिए गृह विभाग ने कड़े सुरक्षा कदम उठाए।
विज्ञापन


वहीं लोगों को जानमाल की रक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन ने हर हरकत पर पैनी नजर रखी। जिले के नेशनल हाईवे (एनएच-1) से रोजाना गुजरती सदा-ए-सरहद पाकिस्तान बस को सुरक्षा के लिहाज से सरहिंद के भाखड़ा मेन लाइन पर बने फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के पास सवा पांच घंटे तक रोक लिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह बस सोमवार सुबह दिल्ली से लाहौर रवाना हुई थी। इसे मौजूदा हालातों के चलते सरहिंद नहर पर रोक लिया गया। इसमें करीब 16 पाकिस्तान यात्री सवार थे। सुबह दस बजे दिल्ली से आते समय इसे सरहिंद में रोका गया।
विज्ञापन


बाद दोपहर सवा तीन बजे माहौल में आई नर्मी के बाद पुलिस के कड़े पहरे के साथ इसे राजपुरा-पटियाला वाया संगरूर के रास्ते से लाहौर रवाना किया गया। बस के रूट के बारे में कोई अधिकारिक तौर पर पुष्टि तो नहीं हुई। वहीं सरहिंद फ्लोटिंग रेस्टोरेंट पर मौजूद आला पुलिस अधिकारियों ने बस को सुरक्षा के लिहाज से रोके जाने की पुष्टि जरूर की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें