फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अमृतसर नहीं, तो कहीं से भी नहीं लड़ेंगे सिद्धू'

Thu, 06 Feb 2014 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य संसदीय सचिव डॉ. नवजोत कौर ने साफ कह दिया है कि सांसद नवजोत सिद्धू अगर चुनाव लड़ेंगे तो सिर्फ अमृतसर से, वरना कहीं से नहीं लड़ेंगे।
विज्ञापन


बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वह सिद्धू को नजरंदाज किए जाने को लेकर भाजपा नेतृत्व पर जमकर बरसीं। वहीं, अकालियों को भी आड़े हाथों लिया।

डॉ. कौर ने कहा कि सिटी बस सर्विस सांसद सिद्धू का ड्रीम प्रोजेक्ट था, लेकिन इस प्रोजेक्ट के शुभारंभ पर उन्हें बुलाया तक नहीं गया। किसी अकाली नेता का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि पहले तो सीधे फोन आते थे।

दिल्ली वालों को बताया कि मतभेद दूर कर लो, पर वे सोते रहे। डेढ़ साल पहले सिद्धू ने कहा था कि विवाद सुलझाओ, लेकिन पार्टी ने कुछ नहीं किया।

पार्टी को इसमें दखल देना चाहिए था। प्रदेश प्रधान कमल शर्मा से सिद्धू के संबंधों के सवाल पर उन्होंने कहा कि डेढ़ साल से कोई संबंध नहीं है। यह विवाद निपटाना भाजपा की जिम्मेदारी थी। अमृतसर से किसी और के चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि बतौर विधायक वह पार्टी उम्मीदवार की मदद करेंगी। क्योंकि, उनके 20 करोड़ के प्रोजेक्ट चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी वजह से समर्थकों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। डॉ. नवजोत कौर ने कहा कि राजनीति में सेवा करने आए हैं, प्रॉपर्टी बनाने नहीं। उन्होंने कहा कि यदि आत्मसम्मान को चोट पहुंची, तो सब कुछ छोड़ने में एक मिनट नहीं लगाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें