अपने रीडर्स के लिए हर साल प्रतियोगिता करवाने वाली सेक्टर-34 डिवीजनल लाइब्रेरी में बुधवार को पुरस्कार वितरण समारोह हुआ।
इसमें संदीप हंस, डायरेक्टर हायर एजूकेशन, चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन मुख्य अतिथि रहे। पिछले साल हुई प्रतियोगिता में लाइब्रेरी के सात मेंबर्स को अलग-अलग कैटेगरी में अवार्ड मिले, जिसमें सीनियर सिटीजन, स्टूडेंट, वर्किंग, हाउस वाइफ और यंग रीडर्स शामिल थे।
लाइब्रेरी की इंचार्ज अंजू गुप्ता ने अगले साल होने वाली गतिविधियों के बारे में बताया।
उन्होंने कहा की लाइब्रेरी का यह प्रयास रीडरशिप को बढ़ावा देने के लिए है। संदीप हंस ने लाइब्रेरी की इस पहल का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि यहां कई किताबें है, सभी रीडर्स को लाइब्रेरी का पूरा इस्तेमाल करना चाहिए, ज्ञान ही असली ताकत है।